
एटा– थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दो व्यक्ति अवैध रुप से पटाखा बिक्री करते हुए किए गए गिरफ्तार, कब्जे से 7 किलो 400 ग्राम बारुद एवं 12960 रु0 नगद बरामद।
दिनांक 11.11.2023 को जनपदीय पुलिस द्वारा दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत अवैध रूप से पटाखों के निर्माण एवं बिक्री पर नियंत्रण बनाए रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा समय करीब 17.20 बजे शिवसिंहपुर तिराहा के आगे रोड के किनारे से अभियुक्त राकेश कुमार कुशवाहा पुत्र रामेश्वर दयाल कुशवाहा निवासी शिवसिंहपुर सहावर रोड थाना कोतवाली नगर एटा तथा महेश चन्द्र पुत्र रघुवीर सिंह निवासी पीपल अड्डा थाना कोतवाली नगर एटा को अवैध रुप से पटाखा बिक्री करते हुये गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 07 किलो 400 ग्राम बारुद व जामा तलाशी से 12960 रु0 बरामद किए गये हैं। बरामदगी व बगैर लाइसेंस/ अनुमति के पटाखा बिक्री करने के सम्बन्ध मे अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर एटा पर *मुअसं0 799/23 धारा 5/9ख विस्फोटक अधिनियम* पंजीकृत थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता
1- राकेश कुमार कुशवाहा पुत्र रामेश्वर दयाल कुशवाहा निवासी शिवसिंहपुर सहावर रोड थाना कोतवाली नगर एटा
2- महेश चन्द पुत्र रघुवीर सिंह निवासी पीपल अड्डा थाना कोतवाली नगर एटा
बरामदगी का विवरण –
1- 7 किलो 400 ग्राम बारुद
2- 12960 रु0 नकद
गिरफ्तार करने वाले अधि0/ कर्मचारी का नाम –
1- प्र0नि0 श्री निर्दोष सिंह सेंगर
- उ0नि0 अश्वनि कुमार शर्मा
- उ0नि0 रामाधार यादव
- का0 11412 चरन सिंह कोतवाली नगर
- का0 1199 राज कुमार कोतवाली नगर
- का0 1543 मनोज कुमार कोतवाली नगर