बहेड़ी सीएचसी के अधीक्षक डॉ रोहम पर हुआ जानलेवा हमला

बरेली 11 नवंबर।
बहेड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डॉ रोहम 9 नवंबर को रात में सीएचसी से कार से वापिस लोट रहे थे। हाइवे पर बाइक सवार 5 बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। बदमाशों कार के शीशे तोड़कर उन्हें बाहर निकाला और बुरी तरह पिटाई की, इस घटना में वह बुरी तरह घायल हो गए हैं। इस घटना की सूचना पुलिस को दी और उन अज्ञात बदमाशों के विरूद्व एफआईआर दर्ज करने हेतु अर्जी दी है।

डॉ रोहम ने बताया कि
पिछले दिनों मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर क्षेत्र में चले रहे दो अवैध लैबों पर छापा मारा था तथा उन पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए उन लैबों को बन्द कराया गया था। उन्होंने बताया कि सम्भवता उन्ही लैबों के संचालकों द्वारा रोष भावना से यह हमला कराया है।
डॉ. रोहम पर हुए इस हमले की प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ की स्थानीय इकाई द्वारा कड़ी निन्दा की गई और प्रशासन से माँग की गई कि दोषियों को तुरन्त गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही की जाए।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks