दीपोत्सव पर गरीबों के साथ मनाई दिवाली, बांटी मिठाई, राशन सब्जियां


“ये दिवाली, खुशियों वाली”


एटा– जलेसर में प्रभारी निरीक्षक द्वारा दीपोत्सव पर गरीबों के साथ मनाई दिवाली, बांटी मिठाई, राशन सब्जियां।


आज दिनांक 11.11.2023 को जलेसर के प्रभारी निरीक्षक श्री जगदीश चंद्र ने शनिवार को शहर में फेरे लगाने वालों, ठेले वालों, मजदूरों और गरीब तबके के लोगों के साथ दिवाली का त्यौहार मनाया और बच्चों को मिठाइयां और पटाखे भी उपहार में दिए। प्रभारी निरीक्षक कई गरीब लोगों के घरों में भी गए। उनके साथ बैठकर लोगों का हाल-चाल भी जाना और खुशियों में शामिल भी हुए। उनके द्वारा में गरीबों के साथ पटाखे और मिठाइयां, राशन सब्जियां देकर दिवाली की खुशियां मनाने पर लोगों द्वारा उनकी इस पहल की सराहना की गई।
इस मौके पर उप निरीक्षक गीता रानी, हे०कां दीपेन्द्र जादौन, हेड चालक कांती प्रसाद शर्मा, का०भानचंद्र, कां० मोहित भाटी, कां० अर्चना राजपूत, कां० स्वेता चौधरी, मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks