जी आई सी को मैं भूल नहीं सकता–न्यायमूर्ति पालीवाल

जी आई सी को मैं भूल नहीं सकता–न्यायमूर्ति पालीवाल

एटा । आज जी आई सी एटा के पूर्व छात्र एवं मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के माननीय न्यायाधीश श्री अचल कुमार पालीवाल एटा प्रवास के दौरान अपने कालेज पधारे। यहां उनका स्वागत 1968 के कालेज के पूर्व छात्र वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत, कालेज के पुरातन छात्रों का समागम, शताब्दी समारोह के आयोजन के लिए ख्यात और पुस्तक मेला के आयोजक ए आर एम मैनपुरी संजीव कुमार, पुस्तक मेला संयोजक अनूप कुमार दुबे, सर्वोदय इंटर कालेज के प्राचार्य विजय मिश्र, शिक्षाविद रामवीर सिंह यादव, पूर्व कालेज प्राचार्य महावीर सिंह, फुटबाल संघ के सचिव राजीव कुमार उर्फ बाबी आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनके कालेज आगमन को गर्व का विषय बताया। उनका स्वागत करते हुए ज्ञानेन्द्र रावत ने कहा कि इस कालेज को देश और प्रदेश का मान बढा़ने में अपना अहम योगदान देने वाली प्रख्यात गीतकार पद्मविभूषण गोपालदास नीरज सहित असंख्य प्रतिभाओं को गढ़ने- संवारने का गौरव हासिल है। बीते 108 सालों का इतिहास इसका जीवंत प्रमाण है। स्वागत समारोह में जहां महावीर सिंह ने 1925 के छात्र अमर शहीद महावीर सिंह के अविस्मरणीय बलिदान की चर्चा की, वहीं संजीव कुमार,विजय मिश्र,रामवीर सिंह यादव आदि वक्ताओं ने श्री पालीवाल के कालेज आगमन को अविस्मरणीय पल की संज्ञा दी। इसके उपरांत न्यायमूर्ति पालीवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि मैं आजीवन इस कालेज को भूल नहीं सकता। छात्रों के भविष्य को संवारने में विद्या के इन मंदिरों के योगदान को नकारा नहीं जा सकता। मैं आज यहां आकर और कालेज के पूर्व छात्रों के बीच खुद को पाकर अभिभूत हूं। इसके उपरांत उन्होंने विद्यालय के ऐतिहासिक प्राचीन भवन और परिसर का अवलोकन किया और आश्वस्त किया कि आगामी माह में कालेज में आयोजित होने वाले पुस्तक मेले में सहभागिता का यथासंभव प्रयास करूंगा।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और पुरातन छात्रों के अलावा श्यामू दुबे, शिक्षक संघ के महामंत्री राजीव वर्मा, विश्रांत कुलश्रेष्ठ,फुटबाल संघ के सेवाराम, राकेश पहलवान आदि की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks