अवैध रूप से पटाखे बनाने व बेचने वाले एक अभियुक्त को भरी मात्रा में बने अधबने अवैध पटाखों एवं पटाखे बनाने की सामग्री सहित किया गया गिरफ्तार

एटा-थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता,थाना जैथरा पुलिस द्वारा अवैध रूप से पटाखे बनाने व बेचने वाले एक अभियुक्त को भरी मात्रा में बने अधबने अवैध पटाखों एवं पटाखे बनाने की सामग्री सहित किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध रुप से पटाखे वनाने व विक्रय करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त *निजाम खान पुत्र श्री अलाउद्दीन निवासी कस्वा धुमरी थाना जैथरा जनपद एटा* को कस्बा धुमरी में कल्लू ढाबे के पीछे स्थित टावर के नीचे से बने अधबने पटाखों एवं पटाखे बनाने के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मुअसं-361/2023 धारा-9 बी विस्फोटक अधि0 1884,व धारा 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  1. निजाम खान पुत्र अलाउद्दीन खां निवासी कस्बा धुमरी थाना जैथरा जनपद एटा।

बारामदगी
1 .11 प्लास्टिक के कट्टों में रखे बने बडे बोतलनुना पटाखे (अनार)
2 . एक प्लास्टिक के कटटे में रखी करीव 5 किग्रा बारूद विस्फोटक आतिशबाजी ( बारूद )
3 .12 प्लास्टिक के कट्टों में रखे मिट्टी के कुल्हडनुमा अनार ( आतिशबाजी )
4 .एक प्लास्टिक के कट्टे में छोटे बोतलनुमा अनार ( गिनती में180 )
5 . एक प्लास्टिक के कट्टे में खाली कुल्हड अधबने पटाखे आतिशबाजी
6 .120 बत्ती पटाखे के आगे लगाने वाली

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

  1. ऊ0नि0 संजीव कुमार
  2. मु0आ0 अनिल चौहान
  3. मु0आ0 सतीश चंद्र
  4. मु0आ0 विजेंद्र सिंह
  5. आ0 लोकेश सेन
  6. आ0 मोहित कुमार
  7. आ0 सुशील कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks