सीएम डैशबोर्ड में जिलाधिकारी के नेतृत्व में जनपद को मिला चौथा स्थान

सीएम डैशबोर्ड में जिलाधिकारी के नेतृत्व में जनपद को मिला चौथा स्थान

जिलाधिकारी के अथक प्रयासों और निरंतर समीक्षा करने के परिणाम स्वरूप जनपद को मिली बड़ी कामयाबी

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा निरंतरता बनाए रखें


सहारनपुर

शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं सहित राजस्व विभाग, विकास कार्यो तथा शांति एवं कानून व्यवस्था सहित समस्त विवरण एकीकृत प्रणाली के माध्यम से सीएम डैशबोर्ड पर मुख्यमंत्री की समीक्षा के लिए प्रदर्शित किया जाता है। जिसमें जनपद को जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के नेतृत्व में चौथा स्थान मिला है। प्रदेश के सभी जिलों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की ग्रेडिंग के आधार पर रैंकिंग जारी की जाती है।

मा0 मुख्यमंत्री जी की मंशा को मूर्त रूप प्रदान करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के नेतृत्व में जनपद सहारनपुर में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं। जिलाधिकारी द्वारा समस्त अधीनस्थ अधिकारियों के साथ विकास कार्यो , राजस्व कार्यो, निर्माण कार्यो व आइजीआरएस संदर्भ संबंधित आदि की सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक समय समय पर की गई और प्राप्त संदर्भों का समय से निस्तारण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाते रहे जिसके परिणाम स्वरूप शासन की तरफ से जारी माह अक्टूबर की विकास व राजस्व, निर्माण कार्यो की रैंकिंग में जनपद सहारनपुर ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। ये संभव हो पाया है, जिलाधिकारी के अथक प्रयासों और निरंतर समीक्षा करने के परिणाम स्वरूप।
जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि जिस तरीके से सभी विभागीय अधिकारी अपने अपने कार्यों का दायित्व निर्वहन कर रहे हैं इसी तरह निरंतर कार्य करते रहें। उन्होंने कहा कि यह रैंकिंग निरंतर प्राप्त होती रहे। जिलाधिकारी ने प्रथम स्थान पर आने के लिए और बेहतर कार्य करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अगर कार्य मनोयोग से किया जाए तो परिणाम भी अच्छे प्राप्त होते हैं। आम जनमानस की समस्याओं को गंभीरता के साथ गुणवत्ता के साथ त्वरित गति के साथ निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र व्यक्ति को जोड़ा जाए और उन्हें लाभान्वित कर जनपद को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाए ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks