सैफई मेडिकल कॉलेज के डॉ. समीर सर्राफ ने 600 हार्ट पेशेंट को लगाया नकली पेसमेकर

इटावा में सैफई मेडिकल कॉलेज के डॉ. समीर सर्राफ ने 600 हार्ट पेशेंट को लगाया नकली पेसमेकर, 200 मरीजों की हुई मौत, डॉ. समीर को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

यूपी : इटावा जनपद में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कार्डियोलॉजी विभाग में तैनात डॉ.समीर सर्राफ को पेसमेकर घोटाले में गहन जांच में दोषी पाए जाने के बाद गिरफ्तार कर लखनऊ ले जाया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि पेसमेकर घोटाले में गिरफ्तार डॉक्टर को भ्रष्टाचार निरोधक अदालत में पेश करने के लिए सैफई के पुलिस उपाधीक्षक नागेंद्र चौबे लखनऊ ले गए हैं। हृदय रोगियों को फर्जी पेसमेकर लगा कर उनकी जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले डॉ समीर सर्राफ को पेसमेकर घोटाले में गिरफ्तार करने के पीछे सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के हृदय रोगी मरीजों को सस्ती दर के पेसमेकर लगा करके अधिक रकम की वसूली की है, जिसकी जांच शासन स्तर पर शुरू की गई थी। इसके बाद में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर आदेश कुमार ने सैफई थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks