
एटा, । ब्लॉक सकीट क्षेत्र में सोमवार को डायट उप शिक्षा निदेशक डॉ. जितेन्द्र कुमार, प्रवक्ता डॉ. जगमोहन को निरीक्षण में दो स्कूल बंद मिले। अन्य स्कूलों के निरीक्षण में छात्र उपस्थिति कम, साफ-सफाई व्यवस्था असंतोषजनक मिली। डायट उप शिक्षा निरीक्षक ने निरीक्षण आख्या बीएसए को भेजकर कार्रवाई करने को संस्तुति की है।
सोमवार को डायट उप शिक्षा निदेशक ने सकीट ब्लॉक क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्राथमिक विद्यालय रजकोट, उच्च प्राथमिक विद्यालय रजकोट दोपहर 230 पर बंद पाए गए। ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक रोज दो बजे के बाद विद्यालय बंद कर चले जाते हैं। प्राथमिक विद्यालय बाकराबाद में साफ-सफाई संतोषजनक नहीं मिली। विद्यालय भवन जर्जर स्थिति में है। प्राथमिक विद्यालय नगला मनसुख में भी साफ सफाई नहीं थी। दोनों विद्यालयों में छात्र उपस्थिति 50 प्रतिशत से कम मिली थी।