4 वर्ष से लगातार” एक गुंज कपड़ा बैंक ” के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की हो रही है मदद

जरूरतमंद लोगों के साथ खुशियां बांटना हमारा मुख्य उद्देश्य– बंटी ठाकुर

बच्चे और महिलाओं के चेहरे पर कपड़े , खिलौने, पटाखे पाकर आई मुस्कान

4 वर्ष से लगातार” एक गुंज कपड़ा बैंक ” के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की हो रही है मदद

दीपावली के त्यौहार के पर्व पर बच्चों और महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए नैनीताल रोड किनारे झुग्गी झोपड़ियां में एक गूंज संस्था पहुंच कर दीपावली से पूर्व महिलाओं को साड़ी, दीया, कंदील, श्रृंगार का सामान, खील खिलौने बच्चों और पुरुषों के लिए कपड़े, पटाखे, चिप्स, बिस्कुट फ्रूटी और चॉकलेट का वितरण किया गया संस्था के अध्यक्ष बंटी ठाकुर ने कहा हमारे सहयोग से बच्चों और उनके परिवार के चेहरे पर मुस्कान आती है तो त्योहार मनाने का मजा दुगना हो जाता है इसलिए हर वर्ष दीपावली से पूर्व झुग्गी झोपड़ियां में पहुंचकर जरूरतमंद लोगों के साथ दीपावली का त्योहार मनाया जाता है जिससे दीपावली के दिन वह भी हम लोगों की तरह त्यौहार मना सके
शालिनी अग्रवाल ने कहा बच्चों के चेहरे पर मुस्कान देखकर खुशी महसूस हो रही थी क्योंकि उन्हें भी उम्मीद थी कि वह भी अच्छे से त्योहार मना सकेंगे! अर्चना सिंह ने कहा संस्था द्वारा हर वर्ष त्योहारों के पर्व पर झुग्गी झोपड़ियां में पहुंचकर उनके साथ खुशियां बांटने का कार्य करती है मुनीश गुप्ता ने कहा संस्था द्वारा 4 वर्ष से लगातार झुगी झोपड़ी में पहुंचकर कपड़े का निरंतर वितरण कर रहे हैं और यह अभियान निरंतर चलता रहेगा! विनय कुमार सिंह राठौड़ ने कहा जरूरतमंद लोगों की मदद करना हमारा मुख्य उद्देश्य है और आज बच्चों के चेहरे पर खुशी देखकर मन को सुकून मिलता है संस्था के सभी सदस्य इस अभियान में निस्वार्थ भाव से जुड़कर समाज सेवा कर रहे हैं! रश्मि जोशी ने कहा त्योहारों के अवसर पर बच्चों के भी मन में त्योहार बनाने की इच्छा होती है इसलिए संस्था द्वारा त्योहारों के अवसर पर झुगी झोपड़िया में पहुंचकर जरूरतमंद के साथ त्योहारों को मनाया जाता है मनोरमा श्रीवास्तव और मोहिनी वर्मा ने कहा मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है इसलिए हम लोग जरूरतमंद लोगों के पास पहुंचकर त्योहारों मानते हैं
ईशा कालर और अलका गोस्वामी ने कहा बच्चों की खुशियां और त्योहार के अवसर पर तो उससे बढ़कर कोई समाज सेवा नहीं है बृजेश गोस्वामी और संदीप वर्मा ने कहा हमारा निरंतर प्रयास रहता है त्योहारों को सभी लोग उत्साहपूर्वक बनाएं जरूरतमंद लोगों की ऐसे मौके पर मदद करनी चाहिए जिससे वह भी त्योहार मना सके त्योहारों का पर्व है इसलिए सभी लोग दीपावली धूमधाम से मनाऐ यही संस्था का प्रयास रहता है कपड़ा वितरण अभियान में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष बंटी ठाकुर, विनय कुमार सिंह राठौड़, अर्चना सिंह, मुनीश गुप्ता, शालिनी अग्रवाल, रश्मि जोशी, कामिनी सक्सेना, बृजेश गोस्वामी, रुचि अग्रवाल, मनोरमा श्रीवास्तव, प्रीति शर्मा, मोहिनी वर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, अलका गोस्वामी, संदीप वर्मा, रेखा सिंह, शशि शर्मा, सीमा सहगल, हरि सहगल, रामेश्वरी गुप्ता, मीणा देवी, आलोक सिंह, अदिति, पारस सिंह, आशी नारायण गुप्ता, मंजुल अग्रवाल, स्पंदना अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks