बेसिक शिक्षा विभाग का ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न।
विजेता बच्चों को मेडल तथा प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित।

वाराणसी
बेसिक शिक्षा परिषद वाराणसी के ब्लाक चोलापुर के परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेल रैली उच्च प्राथमिक विद्यालय मुनारी के खेल मैदान पर सकुशल संपन्न हुई। ब्लॉक चोलापुर के कुल 133 परिषदीय विद्यालयों के होनहार बच्चों ने अपने खेल कौशल का भरपूर प्रदर्शन किया। पूरा मैदान दर्शकों से भरा हुआ था। बच्चों ने अपनी पूरी मेहनत क्षमता और उत्साह के साथ अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन किया। कबड्डी खो खो वॉलीबॉल दौड़ कुश्ती गोलाफेक इत्यादि प्रतिस्पर्धा में बच्चों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। खंड शिक्षा अधिकारी चोलापुर ब्रजेश कुमार राय ने इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा उनके साथ-साथ ब्लॉक के सैकड़ो अध्यापकों ने अपनी भरपूर ऊर्जा के साथ खेलों को संपन्न कराया तथा शाम को खेलों का समापन खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा किया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी चोलापुर ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद से बच्चों का शारीरिक मानसिक और सामाजिक विकास होता है एवं बच्चों में नेतृत्व की क्षमता विकसित होती है। 400 मीटर दौड़ में शिवानी ने प्रथम स्थान अर्जित किया। 200 मीटर में अंशिका पाल प्रथम लंबी कूद में प्रियांशु प्रथम गोला फेक में अंकित प्रथम तथा इसी प्रकार से सभी खेलों में बच्चों ने अपने प्रतिभा का भरपूर प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी चोलापुर के साथ-साथ चोलापुर के सैकड़ो शिक्षकों ने भी आयोजन में अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित कराई। ब्लॉक व्यायाम शिक्षक प्रेम चौधरी तथा सीनियर अध्यापक बसंत यादव ने पूरे आयोजन की रूपरेखा तैयार किया। खेल में जीत हासिल करने वाले बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी चोलापुर ब्रजेश राय तथा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष ज्योति प्रकाश ने बच्चों को मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर राजेश यादव अरविंद दीक्षित सत्येंद्र मिश्र ज्योति प्रकाश सुमन चौबे गोरखनाथ यादव नीलम सिंह अनीता सौम्या सिंह सुषमा उपाध्याय दीपिका सिंह बंदना मौर्य फूलशंकर दुर्गा सिंह रमेश यादव चंदन विश्वकर्मा बनारसी यादव अवनीश सिंह शिवकुमार तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय मुनारी के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। कॉमेंटेटर के रूप अखिलेश यादव तथा धनंजय ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया। विजेता बच्चे आगे जिला खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगें।