कोलकाता के प्रसिद्ध कलाकार जामिनी राय के चित्रों पर आधारित रिट्रेसिंग द लाइंस नामक पुस्तक का विमोचन किया गया।
वाराणसी

आज दिनांक 4 नवंबर 2023 को वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के ललित कला विभाग में कोलकाता के प्रसिद्ध कलाकार जामिनी रॉय के चित्रों पर आधारित रिट्रेसिंग द लाइंस नामक पुस्तक का विमोचन किया गया।
इस पुस्तक में करीब 80 वर्ष पुरानी चित्रकारी का विभिन्न मुद्राओ मे चित्रण किया गया है। इसमें प्रमुख तौर पर झींगा साझा करती बिल्ली कृष्ण और बलराम नृत्य करते राधा कृष्ण रावण सीता और जटायु साड़ी मे बैठी महिला बाध पर रानी की कलाकृतिया है।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि उमेश मेहता पूर्व महासचिव इंडिया इंटरनेशनल फोटोग्राफिक काउंसलिंग नई दिल्ली एवं प्रकाशक का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया तत्पश्चात पुस्तक का विमोचन उमेश मेहता डॉक्टर सुनील विश्वकर्मा डॉक्टर शत्रुघ्न प्रसाद डॉक्टर आनंद बर्नवाल द्वारा किया गया। पुस्तक विमोचन के दौरान जामिनी राय द्वारा रेखांकित मूल चित्रों का स्लाइड शो भी किया गया l कार्यक्रम में छायाकरो की अग्रणी संस्था न्यू बनारस कैमरा सोसायटी की विशेष सहभागिता रही ललित कला विभाग के 50 से अधिक शोध छात्र एवं छात्र छात्राओं ने सहभागिता की साथ साथ प्रश्नोत्तरी भी की l
कार्यक्रम में स्वागत भाषण डॉ सुनील विश्वकर्मा विभाग अध्यक्ष ललित कला विभाग ने किया एवं कार्यक्रम का संचालन विश्व प्रख्यात छायाकार विनय रावल ने किया l
कार्यक्रम में राजेश सिंह रंजन गौड़ सूर्यकांत अजय पाण्डेय आदेश श्रीवास्तव सतीश श्रीवास्तव डॉक्टर शत्रुघ्न प्रसाद डॉक्टर रामराज डॉक्टर साबिता यादव डॉक्टर स्नेह लता कुशवाहा शालिनी कश्यप राकेश सरावगी संजय चक्रवर्ती रत्नाकर अवस्थी आदी छायाकर उपस्थित रहे l