वार्ड नम्बर 4 हरदुआ में कांग्रेस प्रत्यासी धर्मेश घई के लिए दीपा घई एवं बहु ने कांग्रेस के पक्ष वोट करने किये अपील

मैहर। मैहर विधानसभा के लोकप्रिय प्रत्यासी धर्मेश घई रोमी भैया के पक्ष में आज वार्ड क्रमांक 4 हरदुआ एवं मिनी लैंड स्कूल के सामने और बीडी कॉलोनी का तूफानी जनसम्पर्क किया जा रहा है इस दौरान श्रीमती दीपा घई एवम परिवारजनों एवम कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा मैहर नगर में व्यापक जनसंपर्क डोर टू डोर किया जा रहा है। जिसमें आज वार्ड क्रमांक 4 सहित कई बस्तियों आदि में जनसंपर्क किया गया और जनता जनार्दन से मैहर विधानसभा के लोकप्रिय सेवक धर्मेश घई रोमी को अपना अमूल्य मत आशीर्वाद प्रदान करने का अनुरोध किया उनके आत्मिक अनुरोध पर लोगो का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उनके साथ पूर्व पार्षद राजबाबू सिंह, पूर्व पार्षद रमेश मुन्ना प्रजापति, और सभी महिला मोर्चा की सम्मानित पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रही।