किसान पंचायत में दहाड़े ठाकुर भानु प्रताप सिंह – सरकार ने किसानों के साथ वादा खिलाफी कर अन्याय किया तो आगामी चुनाव में सिखाएंगे सबक

*किसानों को कर्जा मुक्त कर किसान आयोग का जल्द गठन न हुआ तो पूरे देश में चुनाव लड़ेगा किसान क्रांति दल और बनाएगा किस सरकार*

*किसान महापंचायत में पहुंचने से पूर्व रास्ते में लगभग आधा दर्जन स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया गया भव्य स्वागत*

*तीर्थ स्थल जनपद फर्रुखाबाद के कस्बा कंपिल स्थिति शंकरपुर –  हरिहरपुर में तराजू में नोटों से तोलकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया गया भव्य स्वागत*

*विशनपाल सिंह चौहान (प्रधान संपादक) – अलार्म इण्डिया न्यूज एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू*

कंपिल/फर्रूखाबाद। विगत दिवस भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह की उपस्थिति में किसान महापंचायत का आयोजन कस्वा कंपिल के शंकरपुर – हरिहरपुर में सरदार जोगेंद्र सिंह के फार्म हाउस पर आसपास के दर्जनों ग्रामीण किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में सरदार जोगिंदर सिंह ने अपने समर्थकों के साथ मुख्य अतिथि ठाकुर भानु प्रताप सिंह को धर्म कांटे पर रूपयो से तोलकर तथा फूलमाला एवं साल पहना कर उनका भव्य स्वागत किया। इसी के साथ अन्य पदाधिकारियों का भी स्वागत किया गया। किसान पंचायत में शंकरपुर –  हरिहरपुर के अलावा गांव अकबरपुर, कमलईपुर, नगला अर्जुन, विला, समोंदिया, इत्यादि ग्रामीण क्षेत्र के किसान भारी तादाद में मौजूद थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में भी पूर्व की सरकारों की भांति किसानों का हाल बेहाल बना हुआ है। कृषकों को उनकी उपज का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है। तथा सिंचाई के संसाधन भी बिजली के अभाव में दम तोड़ रहे है। जिससे समय पर फसलों को पानी न मिल पाने के कारण फसलें सूख कर बर्बाद हो रही है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऐलान करते हुए कहा कि सन 2014 में सरकार बनने से पूर्व मोदी जी ने सरकार बनते ही किसानों को कर्ज मुक्त करने उनकी फसल की आय दोगुनी करने तथा सिंचाई के साधन आसानी के साथ मुहैया कराने तथा किसान आयोग का गठन करने का भरोसा किसानों को दिलाया था। लेकिन सरकार बनते ही मोदी अपने वादे से मुकर गए और किसानों की समस्याओं को भूल गए है, जिसकी वजह से पूरे देश के किसानों में मायूसी छाई हुई है और उनका हाल-बेहाल बना हुआ है, जिसके कारण पूरे देश के किसानों में डबल इंजन सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है।

ठा. भानु प्रताप सिंह ने इस किसान महापंचायत में हुंकार भरते हुए कहा के सन 2014 में डबल इंजन सरकार बनाने के लिए हमने देश के लाखों किसानों के साथ *कांग्रेस भगाओ – देश बचाओ – भाजपा लाओ*, का नारा लगाया था और केंद्र तथा प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देकर किसानों की खुशहाली का सपना देखा था। लेकिन सरकार के लगभग दो कार्यकाल पूरे होने के बावजूद भी अब तक सरकार अपने वायदों से मुकर रही है जिसकी वजह से किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जोर देते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में हमने भी प्रतिज्ञा ली है कि यदि सरकार हमारी मांगे नहीं मानती है तो हम भी भारतीय किसान यूनियन भानु के राजनैतिक राष्ट्रीय संगठन *“किसान क्रांति दल”* (रजि.) के चुनाव चिन्ह पर पूरे देश में लोकसभा का चुनाव अपने लोगों को लड़ायेंगे और देश में किसानों की सरकार बनाकर किसानों की समस्याओं का समाधान करेंगे।

ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने किसान पंचायत में स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु वहां के राजस्व तथा पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को बुलाकर मौके पर समाधान कराए जाने का कार्य भी किया।

इसी क्रम में भारतीय किसान यूनियन भानू के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विशनपाल सिंह चौहान पत्रकार ने किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ठाकुर भानु प्रताप सिंह द्वारा किसान हित की मांगे जिनमें प्रमुख रूप से किसान आयोग का गठन, किसानों को कर्ज मुक्त,किए जाने, तथा किसने की फसलों का उचित मूल्य दिलाए जाने, विद्युत बिल माफ किए जाने, तथा फसलों की सिंचाई हेतु सिंचाई के बेहतर संसाधन जुटाए जाने की मांगे महत्वपूर्ण है जिन्हें पूरा किया जाना सरकार का दायित्व है। यदि सरकार समय रहते किसान हित की इन मांगों पर मौन व्रत धारण करे रहेगी तो आगामी चुनाव में देश का किसान भाजपा को हराने का कार्य करेंगे। तथा किसान क्रांति दल के बैनर तले पूरे देश में लोकसभा का चुनाव लड़कर किसान सरकार का गठन करेंगे जिसके लिए पूरे देश में संगठन के समस्त पदाधिकारी पूरे दलबल के साथ प्रचार प्रसार में अभी से जुटे हुए हैं।

संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने भी किसान पंचायत को संबोधित करते हुए किसानों की समस्याओं के समाधान तथा उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किए जाने हेतु सरकार से मांग की है। कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन भानु के युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह चौहान, राष्ट्रीय प्रवक्ता लखन यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कुमार वैद्य जी, मंडल मीडिया प्रभारी रवि कुमार शर्मा पत्रकार, तहसील अलीगंज प्रभारी एपी सिंह चौहान पत्रकार के अलावा अन्य दर्जनों पदाधिकारी गण प्रमुख रूप से मौजूद थे।

कार्यक्रम से पूर्व माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले का रास्ता में एटा आगमन पर लाखन सिंह मैरिज होम आगरा रोड पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विशनपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात कस्बा धुमरी में युवा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व उनके अन्य साथियों का भाव स्वागत किया, इसी दौरान कस्बा व थाना जैथरा में पहुंचते ही एपी सिंह चौहान पत्रकार के नेतृत्व में दो स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। तथा कस्बा कंपिल की सीमा में प्रवेश करते ही किसान महापंचायत के संयोजक सरदार जोगेंद्र सिंह शंकरपुर वालों के काफिले ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित उनके साथ आए सैकड़ो लोगों का भाव स्वागत किया। अंत में भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश सचिव राजेश कुमार वैध जी के गांव इमादपुर में उनके आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों व तमाम कार्यकर्ताओं का फूल माला तथा साल पहनाकर एवं राधा कृष्ण की मूर्ति भेंट करते हुए भव्य स्वागत किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks