पुलिस ने आरोपियों की पहचान का दावा किया

*पुलिस ने आरोपियों की पहचान का दावा किया*

वाराणसी, । बीएचयू में आईआईटी छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले तीनों युवकों के पास असलहे थे जिसके बल पर उन्होंने छात्र और छात्रा को धमकाया। छात्रा का मुंह दबाकर अलग ले गए और अश्लील हरकतें कीं। इसके बाद आरोपियों ने उसके कपड़े उतरवा दिए और फोटो-वीडियो बनाया। छात्रा का मोबाइल भी छीना मगर कुछ देर बाद उसे लौटा दिया। छात्रा वहां से भागकर एक प्रोफेसर के आवास में घुस गई और किसी तरह जान बचाई। यहां से उसे सुरक्षाकर्मियों तक पहुंचाया गया।

इस मामले में छात्रा की तहरीर पर लंका थाने में आईपीसी की धारा 354 ख, 504 और 66-ई आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसीपी भेलूपुर ने दावा किया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।

निदेशक कार्यालय घेरा गुरुवार की सुबह घटना की सूचना के बाद आईआईटी के सैकड़ों छात्र-छात्राएं राजपुताना चौराहे पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने आईआईटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और दुस्साहिक व शर्मनाक हरकत करनेवालों की गिरफ्तारी की मांग करते रहे। प्रदर्शनकारियों ने निदेशक कार्यालय का घेराव किया। तख्तियां, ढोल और लाउडस्पीकर के जरिए विरोध किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks