भाजपा कार्यकर्ता वोटर चेतना महाअभियान से युवाओं को जोड़ने का कार्य करें – सुनील बंसल।
भाजपा संसदीय क्षेत्र की पहली तैयारी बैठक संपन्न।

वाराणसी 2 नवंबर भाजपा ने लोकसभा चुनाव की रणनीति को सशक्त बनाने के लिए वोटर चेतना महाअभियान से संबंधित 77 वाराणसी लोकसभा संसदीय क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं की पहली बैठक की।
गुरुवार को पिपलानी कटरा स्थित सरोजा पैलेस में आहूत बैठक में अभियान से जुड़े संसदीय क्षेत्र के सभी पदाधिकारी जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि आने वाले दिनों में विधानसभा मंडल शक्ति केंद्र तथा मन की बात के समय प्रत्येक बूथों पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि 543 लोकसभा में सबसे ज्यादा ऐतिहासिक मतों से जीतने वाले मोदी जी के लिए समाज के सभी वर्गों का समर्थन है। अतः संगठन की मजबूती के साथ ऐतिहासिक जीत के साथ अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कार्य करें।
उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में आम जनता का दिल जीतने के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं का काम पार्टी की जीत सुनिश्चित करना भी है। आगामी दिनों में विधानसभा मंडल शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर जिले से पांच कार्यकर्ताओं को संयोजक और सदस्य नियुक्त किए गए हैं। उनकी टोली घर घर जाकर आम जनता से संपर्क कर नए मतदाता बनाने का काम करेगी।
गुजरात भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सी आर पाटील ने पन्ना समिति मजबूत करने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि जीत का अंतर बढ़ाने के लिए पेज कमेटी सशक्त करना ही मूल मंत्र है। पेज कमेटी मजबूत होगी तो बूथ व विधानसभा मजबूत होगा।
प्रारंभ में उपस्थित अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन कर पुष्प अर्पित किया। साधना वेदांती डॉक्टर गीता शास्त्री तथा डॉ रचना अग्रवाल ने वंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया।
स्वागत भाषण देते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सन 2014 के बाद बूथों में मजबूती राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल जी के कारण ही है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व द्वारा संगठन को दी गई जिम्मेदारियां को कराए गए कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत किया।
बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने दिया।
बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री शंकर गिरी व मीना चौबे प्रदेश सरकार में पर्यटन व संस्कृति मंत्री व प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल महापौर अशोक कुमार तिवारी जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या प्रदेश सह मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह एमएलसी व प्रदेश के पूर्व महामंत्री अश्वनी त्यागी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी व सौरभ श्रीवास्तव पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव अशोक चौरसिया संतोष पटेल सुशील त्रिपाठी डॉ सुदामा पटेल राकेश शर्मा पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नागेंद्र रघुवंशी कौशलेंद्र सिंह रामगोपाल मोहले मृदुला जायसवाल शिवशरण पाठक टी एस जोशी प्रदीप अग्रहरी महानगर मीडिया प्रभारी किशोर सेठ नवीन कपूर जगदीश त्रिपाठी अशोक पटेल राहुल सिंह प्रवीण सिंह गौतम सुरेश सिंह सहित वाराणसी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महानगर व जिले के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष पार्षद व प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।