दो पत्नियों ने रखा एक पति के लिए करवाचौथ का व्रत, बना चर्चा का माहौल

आगरा। करवाचौथ पर सुहागिन अपने पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन के लिए व्रत रखती है। क्या आपने एक साथ दो पत्नियों को अपने एक पति के लिए करवाचौथ का व्रत रखते हुए देखा है। वह भी जब दोनों महिलाएं आपस में मिल कर एक साथ पूजा करती है तो अलग ही बात है। आगरा में एक ऐसा ही मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
दो पत्नियों के पति रामबाबू निषाद जो कि उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के एक छोटे से नगला बिहारी गाँव के रहने वाले हैं, इनकी दो पत्नियां हैं। दोनों ने एक दूसरे को बहन मान लिया हैं। पहली पत्नी शीला देवी ने आठ साल पहले सामाजिक रीती रिवाज से शादी की थी। वह हर साल करवा चौथ का व्रत करती चली आ रही है तो वहीँ दूसरी तरफ तीन माह पहले मोहब्बत में किये वादे को निभाते हुए मन्दिर में शादी करके आई मन्नू देवी ने अपना पहला करवा चौथ का व्रत किया। दोनों सुहागिन ने एक साथ मिलकर अपने पति रामबाबू निषाद के लिए करवा चौथ का व्रत किया और लम्बी उम्र के लिए कामना की।
मन्नू देवी का कहना है कि हम दोनों ने एक दूसरे को अपनी बहन मान लिया है और आपस में ख़ुशी ख़ुशी रहते हैं। किसी से भी कोई गिला शिकवा नहीं है। वहीं शीला देवी ने भी कहा कि मुझे कोई एतराज नहीं है। आपस में बहने बनकर पारवारिक जीवन ख़ुशी ख़ुशी जियेंगे और एक मिशाल कायम करेंगे। कई जगह एक औरत अपने पति के साथ ख़ुशी से नहीं रह पाती। वहीँ हम दोनों बहने अपने पति के साथ रहकर दुनिया को दिखा देंगे कि जहां प्यार होता है वहां कोई झगड़ा नहीं होता।
आपको बताते चलें कि दोनों पत्नियां एक साथ रह रही हैं। दोनों पत्नियों की कोई ख्वाहिश नहीं है और कोई भी डिमांड नहीं है। शीला देवी के बच्चों को मन्नू देवी ने भी अपने बच्चे मान लिए हैं। सभी लोग हंसी-खुशी एक ही छत के नीचे अपना जीवन बिता रहे हैं

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks