रंगदारी एवं गिरती विधि वयवस्था के खिलाफ 01नवम्बर (बुधवार) को घनबाद- सिन्दरी की सभी दुकानें बंद रहे।
दवा दुकानें भी बंद रही

घनबाद ( सिन्दरी ): 1नवम्बर। आज धनबाद जिले में व्यापारियों से खुले आम मांगे जा रहे प्रिंस खान के गुर्गे द्वारा रंगदारी और उनके ऊपर चलाए जा रहे कार सेंटर (बैंकमोड़) के संचालक दीपक अग्रवाल पर फायरिंग की घटना को लेकर धनबाद शहर में गिरती हुई लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति के विरोध में फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा आहूत नवम्बर 01 (बुधवार) को 55 चेंबर केअहवान पर दुकानदारों ने अपने अपने दुकान पूर्ण रूप से बंद रखे।पुर्व में भी कई जानलेवा हमला किया गया था जिसमे व्यापारियों की मृत्यु हो गई गयी थी । इसके विरोध में आज सभी दुकानें बंद रहे । पूरे धनबाद का व्यापार , कारोबार बंद रहे। फेडरेशन ऑफ़ धनबाद जिला चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एवं इंडस्ट्रीज के आवाहन पर सिंदरी चेंबर के सभी सदस्य और सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान को पूर्ण रूप से बंद रखे।
सिंदरी के शहरपुरा बाजार बंद रहे वहीं जयहिन्द मोड़, राँगामाटी, रोड़ाबाँध, शहरपुरा सब्जी बाजार खुले रहे ।कई चाय पान की दुकान, लिटटी की दुकान खुले रहे, चाय की दुकानदारों ने कहा कि हमलोगों का कच्चा बिजनेस है इस लिए खोलना पड़ा ।शाम होते होते शहरपुरा मार्केट में भी छिटपुट दुकान खुले ।यहाँ किराना दुकान ,जेनरल एस्टोर, दवा दुकानें बंद रहे ।कई दुकानदारों ने बंद में अपने दुकानों की साफ-सफाई में लगे रहे ।शहरपुरा सब्जी बाजार में सब्जी, फलों के दुकान खुले रहे ।बैंक, पोस्ट आफिस, एल आई सी एवं शिक्षा संस्थान खुले रहे और काम काज हुआ ।बंद के दौरान कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है ।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks