ऑपरेशन जागृति” का एडीजी आगरा जोन महोदया द्वारा किया गया शुभारंभ

एटा

आगरा जोन के सभी जनपदों में चलाए जाने वाले “ऑपरेशन जागृति” का एडीजी आगरा जोन महोदया द्वारा किया गया शुभारंभ। ऑपरेशन जागृति लाएगा महिलाओं के प्रति अपराधों में कमी। महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों और उनके कारण प्रताड़ित महिलाओं और बालिकाओं की मनोस्थिति पर होने वाले प्रभाव से पैदा होने वाली समस्याओं के कारण पीड़ित महिलाओं के लिए समाज से वापस जुड़ना न सिर्फ़ मुश्किल हो जाता है, बल्कि पीड़िता के जीवन में उस घटना से जुड़ी ट्रामा सदा के लिए बस जाती है। इस समस्या से निबटने के लिए आगरा जोन में ‘ऑपरेशन जागृति’ चलाया जा रहा है, जिसमें समाज, विशेषकर महिलाओं को इन समस्याओं से कैसे उबारा जाये, इस पर विचार–विमर्श किया जाता है और महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में कार्य किया जाता है। इन समस्याओं से निपटने के लिए एडीजी जोन आगरा महोदया द्वारा ऑपरेशन जागृति – इंटेंसिव कम्युनिटी आउटरीच फॉर इम्पावरिंग वोमेन एंड गर्ल्स फॉर सेफ्टी एंड अवेयरनेस कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा तथा सीओ श्री संगम लाल मिश्रा द्वारा पुलिस कर्मी तथा स्कूल के छात्रों के साथ पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में तथा जनपद के समस्त कार्यालयों तथा थानों पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks