भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस मनाया

भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस मनाया गया।

वाराणसी

आज दिनांक 31 अक्टूबर 2023 को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के प्रांगण में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा भारत रत्न लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल का जन्मदिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ पन्त प्रशासनिक भवन के सामने सरदार बल्लभ भाई पटेल एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर प्रो० राजेश मिश्रा, मुख्य गृहपति, प्रो० के०के० सिंह, संकायाध्यक्ष छात्र कल्याण, डॉ० सुनीता पांडेय, कुलसचिव, श्री हरिचंद, उपकुलसचिव, डॉ० रविन्द्र कुमार गौतम, कार्यक्रम समन्यवक, राष्ट्रीय सेवा योजना, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कर कमलों द्वारा माल्यार्पण के साथ हुआ। श्री हरिश्चंद्र उपकुलसचिव द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ- “मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूँ कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूँगा और अपने देशवासियों के बीच यह सन्देश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूँगा। मैं यह शपथ अपने देश कि एकता की भावना से ले रहा हूँ जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यो द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आतंरिक सुरक्षा सुनिश्चि करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूँ” दिलाई गई। स्वयंसेवकों ने इसी क्रम में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता शपथ एवं राष्ट्रीय एकता दौड़ में प्रतिभाग किये। एकता दौड़ एवं पदयात्रा गांधी अध्ययन पीठ पहुंच कर एक सभा में परिवर्तित हो गई। सरदार वल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व तथा राष्ट्रीय एकता में उनके योगदान को सभी ने आत्मार्पित कर सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्रीय एकता बनाए रखने का संकल्प दोहराया । इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ० रविन्द्र कुमार गौतम, कार्यक्रम अधिकारी डॉ० ध्यानेंद्र कुमार मिश्र, डॉ० पारिजात सौरभ, डॉ० विजेंद्र कुमार सिंह, डॉ० हंसराज, डॉ० शैलेश कुमार, डॉ० शशि प्रकाश, डॉ० अनीता, डॉ० सुनीता, श्री अम्बुज कुमार सहित 250 स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओ ने अपनी सहभगिता सुनिश्चित की।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks