विचार गोष्ठी कर मरीजों को हॉस्पिटल मे फल वितरण किया

विचार गोष्ठी कर मरीजों को हॉस्पिटल मे फल वितरण किया

एटा आज दिनांक 31 अक्टूबर 2023 को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय एटा पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मेंभारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की 39 में पुण्यतिथि एवं भारत के प्रथम गृहमंत्री स्वर्गीय सरदार वल्लभभाई पटेल जी के 148 में जन्मदिवस पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं महान स्वतंत्रता सेनानी आचार्य नरेंद्र देव जी को भी उनकी जयंती पर स्मरण किया गया एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गंगा सहाय लोधी ने कहा की श्रीमती इंदिरा गांधी ने विश्व में भारत को ऊंचाइयों तक पहुंचाया । कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी ने कहा श्रीमती इंदिरा गांधी ने देश की एकता एवं अखंडता के लिए अपने को बलिदान कर दिया। प्रदेश सचिव जिला प्रभारी मुनेद्र पाल सिंह राजपूत ने कहा की श्रीमती इंदिरा ने देश की महिलाओं में एक नई ऊर्जा पैदा कर देश की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया । कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
बाद मे कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने हॉस्पिटल मे मरीजों को फल वितरण किया ।
इस अवसर बिनीत पारसर बाल्मीकी शहर अध्यक्ष, अरुणेश गुप्ता,इंजीनियर सुरेंद्र कश्यप,रामप्रकाश गुप्ता, प्रवेश राजपूत,मोहम्मद तसब्बूर,लल्ला भाई,योग गुरु योगेश्वर सिद्धार्थ शिव,राहुल कृष्णा यादव प्रत्याशी प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी युवा कांग्रेस , मोना सम्राट,ओमबीर राजपूत,रणजीत सिंह एडवोकेट,सुनील गौतम एडवोकेट, ओमप्रकाश राठौर, ओमबीर राजपूत,जितेंद्र राना आदि।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks