
एटा,राजा का रामपुर, । गांव विल्सड स्थित उपकेन्द्र पर सोमवार को सीएमओ डॉ. उमेश चन्द्र त्रिपाठी निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से बात की और अतिक्रमण को भी देखा गया। साफ-सफाई को लेकर प्रधान को बताया गया। बता दें कि कुछ दिन पहले हिन्दुस्तान अखबार ने प्रमुखता से खबर को प्रकाशित की थी।
सोमवार को सीएमओ ने विल्सड पट्टी, विल्सड पुवायां, विल्सड पछायां का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर जानकारी की। उप स्वास्थ्य केंद्र के आसपास अतिक्रमण मिला। गंदगी मिलने पर प्रधान से बात की है। विल्सड पछायां में लगे स्वास्थ्य कैंप का भी निरीक्षण ग्रामीणों से उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने बताया कि वायरल फीवर है इससे घबराने की जरूरत नहीं है। कैंप में सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीज अधिक पहुंचे। सीएमओं ने सफाई को ग्रामीणों से वार्ता की और बताया कि आस-पास सफाई रखे और पानी जमा न होने दे।
मीडिया में खबर चलने के बाद डीएम ने गांव में जाने के आदेश दिए। बिल्सड में तीन गांव हैं। तीनों ग्राम पंचायतों में अच्छी साफ सफाई है। मैंने ग्रामीणों से भी बात की। जानकारी के बाद उन्हे बताया कि वायरल फीवर है, इसमें घबराने की बात कोई नहीं है। उप स्वास्थ्य केंद्र के बारे ने बताया कि उपकेन्द्र के आस-पास घोड़ा गाड़ी चलाने वाले लोग रहते है। वही लोग अपने जानवरों को बाहर बांध देते है। जिसकी वजह से गन्दगी रहती है। इस संबंध में ग्राम प्रधान को बताया गया है।
डॉ. उमेश चन्द्र त्रिपाठी, सीएमओ एटा।