बन रही सड़क का निर्माण कार्य ग्रामीणों ने रुकवा दी



एटा,जलेसर, । जलेसर आवागढ़ मार्ग पर अकराबाद के सामने बंबे पर बन रही सड़क का निर्माण कार्य ग्रामीणों ने रुकवा दिया। आरोप है कि जो सड़क बनाई जा रही वह मिट्टी पर ही डामरीकृत किया जा रहा है। नीचे गिट्टी आदि कुछ नहीं डाली गई। इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की गई है।
ब्लॉक क्षेत्र के गांव नगला मितन के लिए अकराबाद बंबा से होकर एक किलोमीटर की डामरयुक्त सड़क का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से कराया जा रहा था। विभाग ने थोड़ी सी गिट्टी डालकर बाकी मार्ग पर कच्ची मिट्टी के ऊपर ही डामर युक्त गिट्टी डालने का कार्य प्रारंभ कर दिया था। डामर पड़ती देख ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया आधा दर्जन युवाओं ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवाया।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं नगला मितन के निवासी विजय कुमार सिंह ने बताया कि आजादी के 75 वर्षों के बाद अवागढ़ जलेसर मार्ग से गांव तक एक किलोमीटर सड़क बनने का नंबर आया है। लोक निर्माण विभाग की मनमानी के चलते सड़क निर्माण के नाम पर लीपा पोती की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा इसके लिए हम आंदोलन के साथ-साथ अन्य कार्रवाई करेंगे। रोष व्यक्त करने वालों में कुशलेंद्र पाल सिंह, हरेंद्र पाल सिंह, शिवम कुमार, रवि कुमार, भोला सिंह, छोटू कुमार, वीरेश कुमार, विनय कुमार, दुष्यंत प्रताप सिंह आदि प्रमुख थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks