पुलिस कार्यालय पर मनाई गई लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती

एटा

पुलिस कार्यालय पर मनाई गई लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती, एसएसपी एटा ने दिलाई राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ जैसा कि पूर्व विदित है कि 31 अक्टूबर को प्रत्येक वर्ष की भांति सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में आज दिनांक 31.10.2023 को इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय एटा पर राजपत्रित अधिकारियों एवं समस्त पुलिस कर्मियों की उपस्थिति में लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 148वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाते हुये राष्ट्रीय एकता दिवस (संकल्प दिवस) के उपलक्ष्य में सभी पुलिस कर्मियों को शपथ ग्रहण कराई गयी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री विनोद कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सकीट, प्रतिसार निरीक्षक एटा आदि पुलिस बल मौजूद रहा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks