लाखों रुपये का गबन करने के बाद सचिव बीमारी का बहाना बनाकर गायब


एटा, लाखों रुपये का गबन करने के बाद सचिव बीमारी का बहाना बनाकर ऐसा गायब हुआ कि अभी तक वापस नहीं लौटा है। जांच के दौरान दस्तावेज देखे गए, जिसमें लाखों रूपये का गबन होना पाया गया। इसके बाद सहकारी समिति सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विकासखंड अलीगंज/जैथरा सहायक विकास अधिकारी ओवेन्द्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बी पैक्स हत्सारी सहकारी संस्था है जो कृषकों को उवर्रक, बीज, ऋण वितरण का कार्य करती है। संस्था पर अशोक कुमार सचिव कार्यरत थे। 11 सितंबर को बीमारी का कारण बताकर अवकाश लेकर चले गए थे। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटे। समिति का कार्य अवरूद्ध होने पर 26 सितंबर को सील कर दी गई। डीएम आदेश के बाद 13 अक्तूबर को नायब तहसीलदार की उपस्थिति में समिति कार्यालय एवं गोदाम के ताले तोड़कर विजयवीर सिंह को चार्ज दिया गया। समिति के गोदाम एवं कार्यालय से प्राप्त अभिलेखों एवं संम्भार की जांच की गई।

जांच में पाया गया कि सचिव हत्सारी अशोक कुमार निवासी बंधो भरथरा जनपद इटावा ने उवर्रक बिक्री की धनराशि सात लाख 89 हजार 499 रूपये तथा कृषक वसूली की धनराशि 13 लाख 21 हजार 864 रूपये दोनों मिलाकर 21 लाख 11 हजार 363 रूपये का गबन किया गया। सचिव ने यह रूपये शाखा अलीगंज में जमा न करके खुर्द बुर्द कर गबन कर लिया है। इनके विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई। मामले की रिपोर्ट दर्ज हो गई है। अलीगंज पुलिस मामले की जांच करेगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks