कृष्ण की बाल लीलाओं ने किया रोमांचित, सनातनी त्योहार धूमधाम से मनायें।

श्रीमद् भागवतकथा के पांचवें दिन गोवर्धन पूजा में रमे रहे श्रद्धालु भगवत भक्त व साधू का कभी अपमान न करो – चिन्मयानंद

श्री कृष्ण की बाल लीलाओं ने किया रोमांचित, सनातनी त्योहार धूमधाम से मनायें।

एटा। के कस्बा आवागड़ में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन गोवर्धन पूजा का वृतांत सुनाते अंतर्राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू अभिमान मनुष्य के पतन का सबसे बड़ा कारण है। घमंड चाहे धन का हो या फिर बाहुबल और मान सम्मान और ज्ञान का, कभी ना कभी पतन की ओर अग्रसर करता है। यह उधर हरिद्वार के अंतर्राष्ट्रीय संत कथा वाचक चिन्मयानंद बापू ने श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन गोवर्धन पूजा का वृतांत सुनाते हुए कहे। आगरा रोड स्थित पचोरी फार्म हाउस के समीप चल रहे आयोजन में क्षेत्रीय तथा आसपास के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड रही है। कन्हैया के जन्म के उपरांत गोकुल में खुशी के माहौल का जीवंत वाचन करते हुए बापू ने कहा कि भगवान के जन्म की 6 महीने तक खुशियां मनाई गई। भगवान के गिरिराज जी को उंगली पर उठाने के दौरानगोवर्धन महाराज के जयकारे समूचे पंडाल में गूंज उठे। इस मध्य गिरिराज जी का छप्पन भोग लगाया गया तथा श्रद्धालुओं ने आरती उतारी। इस दौरान आयोजक धर्मेंद्र गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, नीरज गुप्ता जसराना, राजेश गुप्ता ,राधा मोहन दुबे, शिव प्रकाश गुप्ता ,सत्यवीर यादव, अनिल गोयल ,विपिन जैन, निशु गुप्ता ,हिमांशु गुप्ता, अनिल चौहान ,अभिषेक गुप्ता, रवि गुप्ता, सनी गुप्ता, संजीव पचोरी एडवोकेट ,अनिल गुप्ता, ऋषि गुप्ता, मुनेश गुप्ता,राहुल वर्मा, रेखा गुप्ता ,लक्ष्मी गुप्ता, महिमा गुप्ता, दीपिका, वर्षा गुप्ता, मंजू गुप्ता ,अंजू गुप्ता, सोनम गुप्ता, रिंकी गुप्ता, दीपिका गुप्ता, उषा गुप्ता , निशा गुप्ता, आकांक्षा गुप्ता, दीपिका गुप्ता ,महिमा गुप्ता , पारुल वर्मा, मंजुला जैन आदि सैकड़ो महिला पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks