संगठन विस्तार को सदस्यता अभियान चलाने पर जोर
-बदायूं में हुए सम्मेलन में अतिथियों ने दिए दिशा निर्देश


कासगंज। बदायूं में हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन में अतिथियों ने संगठन मजबूती के लिए दिशा निर्देश दिए हैं। सम्मेलन में शामिल होकर लौटे कासगंज के प्रतिनिधियों ने अब संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जल्द ही दो दिवसीय सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाएंगे।
संगठन के अलीगढ मंडल प्रभारी नवल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि गत रविवार को बदायूं में संगठन का प्रांतीय प्रतिनिधि सम्मेलन हुआ था। इस सम्मेलन में कासगंज से जिलाध्यक्ष केके सक्सेना, जिला महिला मोर्चा मीनू सक्सेना, महामंत्री किरन सक्सेना, आदित्यसरन सक्सेना, महामंत्री विजय सक्सेना, अंशुल जौहरी, विमल जौहरी शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्हीं निर्देशों के तहत अब जिले में भी संगठन मजबूती के लिए दो दिवसीय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। साथ ही संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks