हिंदूवादी किसान नेता राजू आर्य आए डेंगू की चपेट में,आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती

( समर्थकों ने की स्वास्थ्य लाभ की कामनाऐं )

एटा ! भारत के नामचीन बडे उद्योगपति एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री डी.पी.यादव एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर शिवपाल सिहं यादव के अति नजदीकी हिन्दूवादी कट्टर किसान नेता रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य भी इन दिनों तेजी से फैल रही सक्रांमक बीमारियों की चपेट में आकर आगरा में एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहे है !
राजू आर्य की बीमारी की सूचना मिलने के बाद उनके समर्थक हाल-चाल जानने आगरा के अस्पताल पहुंचे तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना ईश्वर से की है ! बता दें कि राजू आर्य पूर्व में मारहरा क्षेत्र से एक बार ब्लाॅक प्रमुख का चुनाव लड़ चुके हैं तथा
अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी के विरुद्ध दो बार अविश्वास प्रस्ताव लाकर चर्चा में आए थे !
राजू आर्य की लोकप्रियता के चलते कई दलों के बडे नेता उन्हें अपने अपने दलों में लाने के लिए प्रयास करते रहते हैं !
रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य वो सख्शियत है जिन्होने भारत सरकार के रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे स्व. मुलायम सिहं यादव के बीमार होने के उपरान्त उन्हे अपनी किडनी देने की पेशकश की थी तथा किडनी देने के लिऐ मेदांता हॉस्पीटल गुरूग्राम पहुंचे थे !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks