
लखनऊ,पी पी एस (रिटायर्ड)आँफीसर्स वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश का वार्षिक अधिवेशन दिनांक 29.10.23.को रेडियो मुख्यालय सभागार लखनऊ मे मुख्य अतिथि माननीय श्री सुरेश खन्ना जी वित्त एवं संसदीय कार्य मन्त्री उत्तर प्रदेश सरकार, प्रमुख अतिथि श्री विजय कुमार आई पी एस पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, श्री सुलखान सिंह आई पी एस पूर्व पुलिस महानिदेशक उ0 प्र0, श्री एन रवीन्द्र आई पी एस अपर पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता मे मीटिंग आयोजित की गई। जिसमे सेवानिवृत्त C F O शिवदयाल शर्मा द्वारा स्कूल/कालेज के छात्र व छात्राओ, विघुत स्टेशनों, गैस गोदाम, अस्पतालों,होटलों, फैक्ट्री भवन, पैट्रोल पम्पों के कर्मचारियों को व ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिको को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए प्रशिक्षण प्रदान किया। और यह जागरूकता अभियान निरन्तर जारी है। सेवानिवृत्त C F O के कार्यों एवं दायित्वों के निर्वहन मे प्रदर्शित लगन एवं परिश्रम के लिए एसोसिएशन की ओर से मुख्य अतिथि महोदय द्वारा प्रतीक चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। तथा हार्दिक शुभ कामनायें एवं वधाई दी। सभागार मे उपस्थित पी पी एस (रिटायर्ड)आँफीसर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्री गौतेन्द्र पाल सिंह, महासचिव श्री श्याम पाल सिंह, श्री वी के जोशी कोषाध्यक्ष सहित अन्य जनपदों से काफी संख्या मे आये पदाधिकारी गणों द्वारा सेवानिवृत्त C F O द्वारा किये जा रहे इस उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए एसोसिएशन एवं उपस्थित सभी ने इस कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा की। तथा उज्जवल भविष्य की कामना की।