एटा ब्रेकिंग…

एटा में मिशन शक्ति की थीम पर मनाया गया डांडिया उत्सव, सैकड़ों महिलाओं ने लिया कार्यक्रम में भाग,
डांडिया कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक की पत्नी प्रेमलता वर्मा और एटा के एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा की पत्नी रेणुका सिंह, सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी की पत्नी रचना द्विवेदी ने महिलाओं के हकों के प्रति किया जागरूक,
एटा में डांडिया उत्सव में महिलाओं ने किया जमकर धमाल,
डांडिया उत्सव में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा,
इस डांडिया कार्यक्रम की आयोजक थी सदर विधायक की धर्मपत्नी समाजसेविका प्रेमलता वर्मा ने,
एटा ग्रीन गार्डन गेस्ट हाउस में मनाया गया डांडिया उत्सव।
एंकर – एटा में गंगा ज्योति सेवा संस्थान के द्वारा रविवार को ठंडी सड़क स्थित ग्रीन गार्डन गेस्ट हाउस में भव्य तरीके से डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती प्रेमलता वर्मा डेविड पत्नी विपिन वर्मा डेविड सदर विधायक एटा के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य आयोजन कराया गया। मां अम्बे समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रेणुका सिंह पत्नी धनंजय सिंह कुशवाह रहीं, डांडिया उत्सव में सैकड़ों की संख्या में पहुंची महिलाओं ने नृत्य के साथ खूब धमाल मचाया, सभी समाज की महिलाओं ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लिया। महिलाओं ने ग्रुप डांस,अन्नपूर्णा ग्रुप डांस,मिकी ग्रुप डांस,राधा कृष्णा ग्रुप,अवागढ़ से ग्रुप,परी शिवानी डांडिया,मुस्कान राजस्थानी डांस आदि डांडिया कार्यक्रम किए गए, इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रचना द्विवेदी धर्मपत्नी सीओ विक्रांत द्विवेदी,नगर पालिका अध्यक्ष सुधागुप्ता,प्रीति अमोरिया,हेमन्त कुसुम,मीरा वार्ष्णेय,अल्का गुप्ता, सीमा जैन,साक्षीसभरवाल,प्रतिमा,संगीत वार्ष्णेय,निशा चौहान सहित सैकड़ों महिलाओं ने इस डांडियां कार्यक्रम में भाग लिया।