वांछित चल रहा एक अभियुक्त गिरफ्तार। जामा तलाशी में अवैध देशी तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद

एटा– थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, थाना अलीगंज पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहा एक अभियुक्त गिरफ्तार। जामा तलाशी में अवैध देशी तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में वारंटी तथा वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा हत्या का प्रयत्न करने की घटना में थाना अलीगंज पर पंजीकृत *मुअसं- 294/2023 धारा 323,504,307 भादवि* में वांछित चल रहे अभियुक्त शिवा उर्फ अक्षय गुप्ता को अलीगंज कायमगंज रोड सक्सेना होटल के पास से समय 01.32 बजे गिरफ्तार किया गया है तथा जामा तलाशी में अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 02 कारतूस बरामद। *बरामदगी के संबंध में अभियोग में धारा 3/25 आयुध अधिनियम की बढ़ोतरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक की जा रही है।*

गिरफ्तार अभियुक्ता का नामपता-

  1. शिवा उर्फ अक्षय पुत्र विष्णु गुप्ता निवासी मोहल्ला चतुर्भुज कस्बा अलीगंज एटा।

बरामदगी
1.एक अदद देशी तमंचा ,

  1. 02 जिंदा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तारी करने वाली टीम-

  1. प्र0नि श्री प्रेमपाल सिंह
  2. उपनिरीक्षक श्री रितेश ठाकुर
  3. आरक्षी अजीत सिंह
  4. आरक्षी सागर मलिक

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks