
एक अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार
_____________एटा ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा गत शनिवार को एक अभियुक्त रामदास पुत्र मलिखान सिहं निवासी करूआमई को एक अवैध देसी तमंचा व दो जिंदा कारतूस सहित निहालपुर गांव को जाने वाले रास्ते के पास करुआमई तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुऐ जेल भेजा जा रहा है !