
एटा – थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, थाना जलेसर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को 22 पव्वा अवैध देशी शराब सहित किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शराब व शराब माफियाओं के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना जलेसर पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त *रफीक पुत्र अनवर निवासी ग्राम ऊंचागांव थाना जलेसर जिला एटा* को 22 पव्वा अवैध देशी शराब नाजायज सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मु0अ0सं0 373/2023 धारा 60 आबकारी अधि0 का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
बरामदगी का विवरण
- 22 पव्वा देशी शराब
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल–
- ऊ0नि0 शाहिद अली
- का0 गजेंद्र सिंह
- का0 भानचंद्र