ज्ञान गुण सागर वाहिनी प्रतियोगिता काशी 2023 निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज के भाऊ राव देवरस सभागार महमूरगंज मोतीझील वाराणसी में आयोजित

ज्ञान गुण सागर वाहिनी प्रतियोगिता काशी 2023 निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज के भाऊ राव देवरस सभागार महमूरगंज मोतीझील वाराणसी में आयोजित हुआ।

वाराणसी

वाहिनी ले अध्यक्ष कुश श्रीवास्तव के अनुसार राष्ट्रवाद अध्यात्म एवं संस्कृति को ऊर्जावान बनाने तथा पीढ़ी के अंतर्मन में आध्यात्मिक चेतना का विस्तार हो और हमारी भारतीय संस्कृति तथा सनातन धर्म के संस्कारों को आज का जनमानस आत्मसात कर सके एवं बच्चों के अंदर एक नई संस्कार का जन्म हो सके हमारे बच्चे संस्कारवान हो और बजरंगबली के चालीसा एवं हनुमानअष्टक पाठ से खुद को और समाज को ओत प्रोत कर सके ऐसी ज्ञान गुण सागर वाहिनी की कामना है।
वाहिनि अपने उद्देश्य के चलते व भिन्न-भिन्न प्रकार के कार्यक्रमों और उपक्रम का लगातार आयोजन करती चली आ रही है और आगे भी करती रहेगी।
उक्त बातें ज्ञान गुण सागर वाहिनी के अध्यक्ष कुश श्रीवास्तव ने ज्ञान गुण सागर प्रतियोगिता काशी में व्यक्त किया।
ज्ञान गुण सागर वाहिनी प्रतियोगिता का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
प्रतियोगिता में मुख्य रूप से
संतअतुलानंद गिलेट बाज़ार
संतअतुलानंद कौईराजपुर
सरस्वती विद्या मंदिर सामने घाट सरस्वती शिशु मंदिर टिकरी
सनातन धर्म इंटर कॉलेज
नवनिता कुंवर इंटर कॉलेज
सरस्वती शिशु मंदिर निवेदिता
निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज
ज्ञानदीप इंटर कॉलेज
सनबीम सिगरा सहित अन्य विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
आयोजन के उपरांत वाहिनी की अध्यक्ष कुश श्रीवास्तव जी ने प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाले विद्यालय के बच्चों को पुरस्कृत किया साथ ही अन्य विद्यालयों से आए हुए छात्र छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम में बतौर अतिथि
वाराणसी के लोकप्रिय में महापौर अशोक तिवारी
भाजपा ज़िला मंत्री एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा
विधायक त्रिभुवन राम
विधायक सौरभ श्रीवास्तव
डॉ राकेश त्रिवेदी पूर्व उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी
पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी माननीय महेश चंद्र श्रीवास्तव
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गौरव मिश्रा
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता वीपी श्रीवास्तव
सुमंगलम संस्थान के प्रणेता अरविंद
स्वामी चैतन्य नंद
अतुलानंद के सीकेरेटरी राहुल सिंह
के साथ साथ जिले के संत समाज एवं शहर के अन्य गणमान्य लोगों की माहिती उपस्थिती रही।
कार्यक्रम में
प्रथम संत अतुलानंद गिलेट बाज़ार
द्वितीय नवनीत काँवर विद्यालय तृतीय मोहनी देवी रुंगटा सरस्वती शिशु मंदिर
विजेता टीमों को ट्रॉफी एवं मेडल्स से सम्मानित करा गया।
कार्यक्रम का संचालन देश की प्रख्यात उद्घोषिका डॉ आभा मधुर ने किया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल हेतु वाराणसी शहर की लोकप्रिय संगीतमर्मज्ञ अनुभवी अंतरराष्ट्रीय गायिका सुचरिता दास गुप्ता एवं डॉक्टर ज्ञानिश पांडेय अंतरराष्ट्रीय लोकगायक ने अपने निर्णय से वाहिनी एवं श्रोताओं को अवगत कराया। कार्यक्रम में वाराणसी शहर के प्रबुद्धजन साहित्यकार शिक्षाविद न्यायविद संत एवं सामाजिक क्षेत्र के वरिष्ठ गणमान्य लोग बजरंगबली के इस आयोजन में बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुनील छेत्रीय,अमिताभ श्रीवास्तव सुरेश शर्मा शैलेंद्र मधुर प्रख्यात साहित्यकार राष्ट्र गौरव सुजीत कुमार रवि यादव, आशुतोष उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks