जिलाधिकारी के साथ साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया कोतवाली का औचक निरीक्षण

बरेली, 28 अक्टूबर। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक घुले सुशील चन्द्रभान के साथ आज थाना कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाने का भ्रमण कर प्रचलित अभिलेख चेक किये तथा थाना कार्यालय, हवालात, थाना परिसर, कम्प्यूटर कक्ष, महिला हेल्प-डेस्क व मैस आदि का निरीक्षण कर थाने की साफ-सफाई व अभिलेखों को अध्यावधिक करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाने के भ्रमण दौरान थाना कोतवाली में जनसामान्य की आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयान्तर्गत निस्तारण हेतु संबंधितों को निर्देशित किया।

निरीक्षण के समय इंस्पेक्टर सहित सम्बंधित अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks