एडिप योजना के अंतर्गत ब्लॉक रेउसा में 210 दिव्यांगों ने कराया पंजीकरण

जनपद सीतापुर के विकास खण्ड रेउसा में स्थानीय ब्लॉक सभागार में एडिप योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों ने सहायक उपकरणो हेतु परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया शिविर में विभिन्न गांव से आए दिव्यांग जनों ने अपना पंजीकरण कराया सुबह से ही भारी संख्या में दिव्यांगजन विकास खण्ड कार्यालय में अपना पंजीकरण कराने के लिए जुट गए आत्मनिर्भर दिव्यांग एकता फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव बिन्दू मौर्या ने बताया कि इस शिविर में केवल दिव्यांगजनों का चिन्हिनत किया गया है जिन्हें उनकी आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण ट्राई साइकिल, मोटराइज्ड ट्राई साइकिल, बैसाखी, कान की मशीन ,ब्लाइंड स्टिक कृत्रिम हाथ पैर आदि शिविर लगाकर वितरण किया जाएगा शिविर में आंचल समाज कल्याण अधिकारी, बिन्दू मौर्या,कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर के श्याम मोहन शुक्ल,मोहनलाल, अरविंद कुमार , गौतम पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks