*कुरावली में सभी आयुर्वेद डॉक्टर बांट रहे मौत*
*– आयुर्वेद की जगह पर कर रहे एलोपैथिक दवाओं से उपचार*
*– कुरावली में कई बीएएमएस डॉक्टर बिना पंजीकरण हॉस्पिटल कर रहे संचालित*

*कुरावली/मैनपुरी।* जनाब यह कुरावली हैं, यहां पर स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही कहे या खाऊ कमाऊ नीति के चलते बीएएमएस (बैचलर ऑफ आयुर्वेद एंड मेडिसन सर्जरी) खुलेआम बेखौफ होकर एलोपैथिक दवाओं से मरीजों का इलाज करके यहां पर मौत बांट रहे है। इसमें से कई बीएमएस डॉ. अपने यहां पर बहुत बड़ा अस्पताल नुमा हॉस्पिटल भी संचालित कर रहे है। मौत बांटने वाले बीएएमएस डॉक्टरों पर कभी स्वास्थ्य विभाग की निगाह क्यों नहीं जाती है। इसके पीछे भी राज छुपा है। इसके बारे में भी जानकारी की जाएगी।
कुरावली में जीटी रोड से गंगापुर जाने वाले मार्ग पर एक बीएएमएस डॉक्टर बहुत बड़ा हॉस्पिटल संचालित कर रहा है। इस हॉस्पिटल का संचालक अपने यहां पर एलोपैथिक दवाओं का मेडीकल संचालित कर उन दवाओं से मरीजों का इलाज कर खुलेआम अपने यहां पर मौत बांट रहा है। इस हॉस्पिटल के अंदर मरीजों को खुलेआम ड्रिप भी लगाई जा रहीं है। इस हॉस्पिटल एक साथ एक दर्जन से ज्यादा भर्ती किए जा सकते है। मैनपुरी स्वास्थ्य विभाग की आंखों में धूल झोंककर बिना पंजीकरण के संचालित हॉस्पिटल में ज्यादातर गैरकानूनी कार्य किए जा रहे है। इस हॉस्पिटल में डॉक्टर के गलत उपचार से मरीज की मौत भी हो चुकी है। उस समय के बाक्या पर गौर करें तो मरीज के परिजनों ने कार्रवाई के चारों तरफ पैर पटके लेकिन कार्रवाई शून्य ही रहीं।
*बनखंडेश्वर मंदिर के सामने क्लीनिक संचालित*
कुरावली के जीटी रोड किनारे स्थित स्थित कस्वा के प्रमुख बनखंडेश्वर मंदिर के सामने दरगाह के ठीक आगे स्थित एक बीएएमएस डॉक्टर के अवैध क्लीनिक पर लोगो को मौत बांटने का काम किया जा रहा है। पता करने जानकारी मिली कि इस डॉक्टर की पढ़ाई भी बैचलर ऑफ आयुर्वेद मेडिसन एंड सर्जरी की है। आयुर्वेद इलाज की डिग्री हासिल करने वाला डॉक्टर अपने क्लीनिक पर एलोपैथिक दवाओं का अवैध मेडीकल स्टोर संचालित कर मरीजों को मौत बांट रहां है।
*कुरावली में बीएएमएस संचालित कर रहा हॉस्पिटल*
कस्वा में जीटी रोड किनारे सीओ ऑफिस के ठीक सामने एक बीएएमएस डॉक्टर बिना पंजीकरण के स्वास्थ्य विभाग की आंखों में धूल झोंककर मरीजों का उपचार करके मौत बांट रहा है। इस हॉस्पिटल के अंदर तो गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी कराने की व्यवस्थ्या भी बीएएमएस डॉक्टर या झोलाछाप के द्वारा ही कराई जाती है। यहां पर ऑवर्सन भी नौसिखए डॉक्टरों द्वारा ही कराए जा रहे है।
*क्या बोले सीएमओ मैनपुरी*
कुरावली में गंगापुर रोड पर बिना पंजीकरण के व एलोपैथिक दवाओं से हॉस्पिटल संचालित करने की और जीटी रोड के किनारे बीएएमएस डॉक्टर द्वारा क्लीनिक संचालित करने के बारे जानकारी नहीं है। इसके अलावा सीओ ऑफिस के सामने अवैध रुप से हॉस्पिटल संचालित होने की जानकारी नहीं है। कुरावली में इन जगहों पर क्लीनिक और हॉस्पिटल संचालित अगर हो रहे है। तो मैनपुरी से स्वास्थ्य टीम भेजकर इन लोगो पर कार्रवाई कराई जाएगी, साथ अवैध तरीके से हॉस्पिटल संचालक पर कार्रवाई कराने के साथ एफआईआर भी कराने की कार्रवाई की जाएगी।- *डॉ. रमेश चंद्र गुप्ता, सीएमओ मैनपुरी।*
फोटो परिचय- सांकेतिक तस्वीर।