
एटा ! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कलाँ पुलिस द्वारा चोरी किए हुए माल को छुपाने की नियत से ले जाते हुए चोरी के 55 कमर्शियल गैस सिलेंडर, घटना में प्रयुक्त लोडर टेंपो(छोटा हाथी) सहित दो अभियुक्त क्रंमश: नीरज उर्फ छोटे पुत्र श्रीपाल निवासी विजय नगर थाना सिकन्दरपुर वैश्य जिला कासगंज हॉल मौजूदा धन सिहं वाली गली गौपुरी थाना विजयनगर जिला गाजियाबाद व अनिल कुमार पुत्र राजवीर सिहं निवासी ग्राम झिनवार थाना निधौलीकलां को गिरफ्तार कर अभियुक्तों के विरुद्ध नि०कलां पर पंजीकृत मु0अ0सं0 209/23 धारा 414 भादवि पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुऐ जेल भेजा जा रहा है !