एटा में पुलिस पर हमला, गाड़ी तोड़ी

एटा में पुलिस पर हमला, गाड़ी तोड़ी
एटा, । दुष्कर्म के आरोपी प्रधान को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर उसके परिजनों ने पथराव कर दिया। पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। एक कांस्टेबल चोटिल हो गया। बड़ी मुश्किल से पुलिस बच पाई। पुलिस ने प्रधान के पिता, पत्नी सहित सात लोगों को नामजद किया गया। पिता सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश चल रही है।
थाना नयागांव क्षेत्र के गांव परसूपुर निवासी सुखवीर सिंह प्रधान है। जून में सुखवीर सिंह पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। मामले में वह लंबे समय से फरार था। गुरुवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि वह गांव में है। पुलिस की टीम ने दबिश दी। आरोप है कि जैसे ही पुलिस उसके घर पहुंची वैसे ही ईंट पत्थरों की बरसात शुरू कर दी गई। पुलिस पर हमला होते देख गांव के लोग भी दहशत में आ गए। हमले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। पुलिस फोर्स भी पहुंच गया। आरोपियों की ओर से किए गए हमले में कांस्टेबल आकाश बंसल घायल हो गए। पुलिस टीम ने फिर से दबिश दी तो सुखवीर सिंह के पिता भंवरपाल पुत्र दीनदयाल, अभिषेक पुत्र प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया। एसआई ललित कुमार ने सात नामजद, आठ-दस अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कराया है। एएसपी धनंजय कुशवाहा ने बताया कि पुलिस पर हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks