न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बभनी में हुआ आयोजन

बभनी (सोनभद्र) । विकास खण्ड बभनी के कम्पोजिट विद्यालय बभनी पर खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री प्रेमशंकर राम के निर्देशन में शुक्रवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ संकुल शिक्षक बिन्द्रा प्रसाद ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कबड्डी प्रतियोगिता के प्राथमिक स्तर के बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय करमहल टोला विजेता बनी, तो प्राथमिक कबड्डी बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय घघरी,जूनियर कबड्डी के बालक वर्ग में कम्पोजिट बभनी ,बालिका वर्ग जूनियर कबड्डी में कम्पोजिट बभनी प्रथम रही। वहीं बालक वर्ग प्राथमिक खो-खो में प्राथमिक विद्यालय घघरी प्रथम रहा। तो बालिका वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय करमहल टोला ने बाजी मारी, वहीं जूनियर खो खो प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय घघरी प्रथम रहा।
वहीं प्राथमिक स्तर के 50 मी. 100मी. 200मी. बालिका वर्ग की दौड़ में प्राथमिक विद्यालय करमहल टोला के सरस्वती, चांदनी, भगवती प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया तो बालक वर्ग की दौड़ में सुबोध (प्रा.वि. घघरी) प्रथम स्थान, अजय (प्रा.वि. करमहल टोला) द्वितीय स्थान व आशीष (प्रा.वि. खैराडीह) तृतीय स्थान प्राप्त किया। तो उच्च प्राथमिक स्तर के 100 मी. 200 मी. 400मी. की दौड़ के बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय बभनी के अंकित (प्रथम), घघरी के राकेश (द्वितीय) तो बभनी के अतुल तृतीय स्थान प्राप्त किया। तो बालिका वर्ग में घघरी की राजकुमारी प्रथम, उषा (द्वितीय) व संगीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त ,लम्बी कूद ,सुलेख , निबंध व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान निर्णायक की भूमिका में प्रवीण कुमार सिंह,राजीव यादव, श्यामाचरण, राजकुमार ने निभाई।इस दौरान शिक्षक शीतला प्रसाद, देवेन्द्र कुमार, मनोज कुमार, ओमप्रकाश,
विरेंद्र बरनवाल, मुकेश तिवारी,रविन्द्र कुमार, चन्द्रसेन पाण्डेय सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।