पेट में चाकू मार जानलेवा हमला करने की घटना में वांछित आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार

एटा –थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता,थाना जैथरा पुलिस द्वारा रुपयों के लेनदेन को लेकर पेट में चाकू मार जानलेवा हमला करने की घटना में वांछित आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा थाना जैथरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 347/23 धारा 307 भादवि व 04/25 आयुध अधिनियम में वांछित चल रहे अभियुक्त राजू पुत्र महेश निवासी मौहल्ला नेहरु नगर कस्वा व थाना जैथरा जनपद एटा को गिरफ्तार कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

  1. राजू पुत्र महेश निवासी मौहल्ला नेहरु नगर कस्वा व थाना जैथरा जनपद एटा। बरामदगी
  2. एक चाकू घटना में प्रयुक्त गिरफ़्तार करने वाली पुलिस टीम
  3. उ0नि0 संजीव कुमार
  4. का0 गिरेन्द्र सिंह
  5. का0 अजीत कुमार
  6. का0 हितेश कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks