तेल माफिया की कवरेज करना पत्रकार को पड़ा भारी

आगरा ब्रेकिंग

तेल माफिया की कवरेज करना पत्रकार को पड़ा भारी

सूत्र की खबर पर नगर निगम गाड़ियों से निकल रहे डीजल की वीडियो बनाना व कवरेज करना पत्रकार की जान पर आ पड़ी

आपको बता दें थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र शाहदरा चुंगी इंडियन पेट्रोल पंप के बराबर से लंबे समय से डीजल चोरी का खेल चला आ रहा है

जब वहां पत्रकार पहुंचा तो सात से आठ नगर निगम की गाड़ियां खड़ी थी और एक एक करके गाड़ियों से डीजल निकाला जा रहा था और वहाँ पड़े तख्त पर सार्वजनिक जगह पर 5,6, लोग बैठे सराब भी पी रहे थे तो जब गैर कानूनी कार्य को देख पत्रकार ने वीडियो बनाना व कवरेज करना सुरु कर दिया तभी दवंग तेल माफिया मुन्ना और उसके साथी आ धमके और पत्रकार का मोबाइल छीन कर और जान से मारने की धमकी व भद्दी भद्दी गालियां देने लगे तो पत्रकार ने विरोध किया तो हाथा पाई मारना पीटना सुरु कर दिया

पत्रकार ने डायल 112 को सूचना पर आई prv,10 ने छीने हुए मोबाइल को prv पर तैनात दरोगा इंद्रपाल ने पत्रकार का मोबाइल बरामद कराया तो मोबाइल में बनी वीडियो को डिलीट मार दिया दुस्साहस तेल माफिया का मौजूद खड़ी पुलिस के आगे भी पत्रकार को मारने की धमकी देने लगे और कमाल की बात पुलिस मूखदर्शक बनी रही और तेल माफिया पुलिस के आगे ही पत्रकार को धमकी देने लगा और 10, prv ने कोई कानूनी कार्यवाही नही की और एक दूसरे का मुंह तांकती रही

थाना ट्रांस यमुना की चौकी शाहदरा चुंगी के चंद कदमों की दूरी पर ही नगर निगम की गाड़ियों से खुले आम डीजल चोरी का काम चलता है क्षेत्रीय पुलिस ने जान बूझ कर आँखों पर बांध रखी है पट्टी

बताया जा रहा है दवंग तेल माफिया मुन्ना और उसका बेटा सबीर व इनके गुर्गे कहते हैं हमारा कोई क्या बिगाड़ेगा सब के मुंह पर चांदी की चप्पल मारता हूँ और तेरे जैसे पत्रकार मेरे यहाँ हाजरी भरते हैं और खुली चुनोती देते हुए ऐसे ही डीजल निकलूंगा

पीड़ित पत्रकार ने थाना ट्रांस यमुना में अपनी शिकायत दर्ज कराई है और प्रभारी ट्रांस यमुना ने जल्द कार्यवाही व जांच करने के आदेश दिया है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks