पोषण अभियान के बजट के दुर्पयोग,बाल राइटिंग
अवैध बसूली के मामले मीडिया में सुर्खियां बने

एटा आईसीडीएस के विरुद्ध प्रेस फीडबैक पर
मुख्यमंत्री कार्यालय से हुए जांच के आदेश..!

प्रमुख सचिव बाल विकास पुष्टाहार को तुरंत जांच कराए जाने के दिए गए निर्देश

एटा समाचार
पोषण अभियान के बजट के दुर्पयोग,बाल राइटिंग
अवैध बसूली के मामले मीडिया में सुर्खियां बने थे

एटा। पिछले कुछ महीनों से आईसीडीएस विभाग एटा में चल रहे अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार संबंधी मामलों पर प्रेस फीडबैक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लोक भवन कार्यालय से प्रभावी जांच के आदेश निर्गत किए गए हैं। उक्त मामलो पर आगरा लखनऊ,दिल्ली,कानपुर से प्रकाशित खबरों को सचित्र प्रेषित करते हुए एटा के एक मीडिया संगठन ने फीड बैक रिपोर्ट प्रेषित की थी।जिस पर मुख्य मंत्री कार्यालय से मुख्यमंत्री जी के हवाले से आशुतोष मोहन अग्निहोत्री विशेष सचिव मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव बाल पुष्टाहार लखनऊ को मामले का संज्ञान लेकर जांच के निर्देश दिए गए हैं। बताया गया उक्त निर्देशों के क्रम में प्रमुख सचिव द्वारा निदेशक बाल पुष्टाहार को कार्यवाही करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
उल्लेखनीय हैं एटा के उक्त विभाग में चल रहे हैं भ्रष्टाचार परक मामलों पर पिछले एक साल के अंतराल में अनेक सनसनीखेज मीडिया रिपोर्ट प्रकाशित की थी।जिनमे पोषण बजट में अनियमिता
बाल राइटिंग का में घपला,अवैध वसूली,निरीक्षणों के नाम पर खेल संबंधी मामले उजागर किए गए थे।
प्रेषित फीडबैक में जन सामान्य पर खुल्लम खुल्ला भ्रष्टाचार की परिपाटी से शासन की भ्रष्टाचार मुक्त नीति धूमिल होने की आशंका व्यक्त की गई थी।
अब देखना विभागीय निदेशालय एटा आईसीडीएस
की अनियमितताओं के मामले कब और कैसे संज्ञान लेता हैं। स्मरण रहे उक्त विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार सिंह हैं जो पिछले चार साल से इस बड़े पद पर काबिज हैं। जबकि मौजूदा समय में इस पद हेतु अहर्ता रखने वाले अन्य अधिकारी भी मौजूद हैं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks