
एटा – मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है। इससे पहले आलेख प्रकाशन किया जाएगा। इसमें अब तक कुल मतदाताओं का प्रकाशन किया जाएगा। नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए जिले में 1528 बीएलओ की टीम लगाई गई है। निगरानी रखने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 27 अक्तूबर को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 27 अक्तूबर से नौ दिसंबर तक निर्धारित है। इस अवधि में छह विशेष अभियान चलेगे। इसमें चार-पांच नवंबर, 25-26 नवंबर, दो-तीन दिसंबर नियत हैं। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी 2024 को किया जाएगा। एडीएम आयुष चौधरी ने बताया कि भावी मतदाताओं के साथ विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का पूर्ण लाभ वर्तमान मतदाताओं को प्राप्त हो, इसके लिए आवश्यक है कि वर्तमान मतदाता सूची में अपना नाम चेक कर लें। वर्तमान मतदाताओं को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराते हुए ‘मैं हूं न’ नाम से अभियान का संचालन किया जाना है।
दूसरी जगह का कटवाना होगा वोट इस बार अधिक उम्र के लोगों का वोट बढ़ाने से पहले सवाल पूछे जाएंगे। फार्म भरते समय पूछा जाएगा कि इससे पहले आपका वोट किस विधानसभा क्षेत्र में था। उसका भी ब्योरा साथ में लिया जाएगा। अगर कोई यह कहता है कि हमारा वोट नहीं था तो उसे इस बात का शपथपत्र देना होगा।
राजनीतिक दल रख रहे नजर
?️?️
इस बार लोकसभा चुनाव से पहले सभी राजनीतिक दलों की मतदाता पुनरीक्षण पर नजर है। भाजपा, सपा ने अपने कार्यकर्ताओं की इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। मतदान के दिन जब गड़बड़ियां मिलती हैं तो उसे कोई सही नहीं कर पाता है। ऐसे में समय रहते सभी से अपील की गई है कि अपना वोट चेक कर लें। साथ ही मतदाता सूची में अगर कोई गड़बड़ी हो तो उसे भी ठीक करा लिया जाए।
यह है मतदाताओं की संख्या
विस क्षेत्र मतदान मतदेय मतदाता मतदाता कुल का
नाम केंद्र स्थल पुरुष महिल मतदाता
अलीगंज 321 395 186469 154512 340995
एटा 253 402 177253 150806 328077
मारहरा 281 366 164043 140405 304449
जलेसर 282 235 159493 135778 295302
कुल 1137 1528 687258 581521 1238823
जिले में बढ़ गए 22 नए मतदेय स्थल
लोकसभा चुनाव से पहले जिले में 22 मतदेय स्थल तथा दो मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई गई थी। चुनाव में वोट डालते समय होने वाली परेशानी कम हो सकेगी।