शानो शौकत से निकाला जुलूस-ए-गौसिया

शानो शौकत से निकाला जुलूस-ए-गौसिया

एटा – शहर में गुरुवार को बड़े ही शानो शौकत के साथ जुलूस ए गौसिया निकाला गया। जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।

जमाअत रजा-ए-मुस्तफा शाखा के माध्यम से सुबह 9.30 बजे नगला पोता स्थित हसन शाह वारसी की दरगार से सबसे बड़े पीर रदिअल्लाहुतआला अन्हू का जुलूस, जुलूस-ए-गौसिया बड़े ही अदब एवं एहतराम के साथ निकाला गया। यह जुलूस हर साल की तरह पूरे शहर में दरगाह हसन शाह वारसी, मारहरा गेट, रजा चौक, कटरा मौहल्ला मेहता पार्क, वली मौहम्मद चौराहा, होली मौहल्ला, किदवई नगर और पटियाली गेट घूमता हुआ रजा चौक तक निकाला गया। जूलुस के बीच-बीच में जगह-जगह पर लंगर का इंतजाम भी कमेटी द्वारा किया गया। प्रमुख रूप से कमेटी के सदर इंतजार अली उर्फ गुड्डू संदली ने अवाम एवं प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। जूलूस में शामिल होने वालों में शहर की सभी मस्जिदों के इमाम, हाफिज शब्बीर हुसैन नूरी, हाफिज अब्दुल वारिस, हाफिज तसलीम, हाजी सज्जाद, हाजी जमा, हाफिज शाहजहां, हाफिज जाफर, हाफिज जैनूल आदि प्रमुख लोगों ने सिरकत की।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks