भारत स्काउट ऐंड गाइड जमीयत यूथ क्लब के द्वारा प्रवेश कैंप का प्रारंभ

भारत स्काउट ऐंड गाइड जमीयत यूथ क्लब के द्वारा प्रवेश कैंप का प्रारंभ।

स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मस्तिष्क होता है और स्वस्थ्य मस्तिष्क स्वस्थ्य समाज का निर्माण करता है : मुफ्ती महमूद आलम।

हमें शिक्षित होने के साथ साथ एक आदर्श नागरिक भी बनना है : पार्षद रमज़ान अली

वाराणसी आज दिनांक 26 अक्टूबर 2023 गुलिस्तां स्कूल क़ाज़ी पूरा बनारस में भारत स्काउट्स एंड गाइड जमीयत यूथ क्लब बनारस के द्वारा स्काउट प्रवेश कैंप का उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद रमज़ान अली भी शामिल हुए जबकि विशिष्ठ अतिथि के तौर पर जमीयत उलमा बनारस के वरिष्ठ सदस्य मुफ्ती महमूद आलम भी शरीक हुए। जमीयत यूथ क्लब बनारस के सेक्रेटरी मुहम्मद रिजवान ने बताया कि शहर के उत्तरी क्षेत्र में हमारा यह पहला कैंप है। जिसके लिए बहुत ही मुबारकबाद के पात्र हैं जमीयत यूथ क्लब बनारस के उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद सालेह साहब और गुलिस्तां स्कूल के प्रधानाचार्य जनाब मुहम्मद शाहिद साहब जिनकी अनवरत मेहनत का नतीजा है ये कैंप जिसमें तकरीबन 60 बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। कैंप के एल ओ सी जमीयत यूथ क्लब के ए डी ओ सी मौलाना नूरूल बशर साहब हैं। इसके अतिरिक्त राष्ट्रपति अवार्ड प्राप्त मास्टर वाज़ अमन साहब और मौलाना इमरान साहब भी इस कैंप के लिए दिल्ली से आए हैं। कैंप का उद्घाटन भारत स्काउट ऐंड गाइड के ध्वज के ध्वजारोहण और प्रार्थना से हुआ। तत्पश्चात आए हुए मेहमानों का स्काउट स्कार्फ पहना कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में तशरीफ लाए लोकप्रिय पार्षद जनाब रमज़ान अली ने बच्चो से कहा की हमें शिक्षित होने के साथ साथ एक आदर्श नागरिक की भूमिका भी निभानी है। इसी के साथ साथ भिन्न भिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर समाज में स्वयं को स्थापित करना है और अपनी सलाहियत का लोहा मनवाना है। विशिष्ठ अतिथि के रूप में तशरीफ लाए जमीयत उलमा ए बनारस के वरिष्ठ सदस्य जनाब मुफ्ती महमूद आलम साहब ने कहा कि एक स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मस्तिष्क होता है और स्वस्थ्य मस्तिष्क से ही स्वस्थ्य समाज का निर्माण होता है। इसलिए स्वस्थ्य समाज के लिए ये आवश्यक है कि हम अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जब हम स्वयं स्वस्थ्य रहेंगे तो हम दूसरो की सेवा भी कर सकेंगे। जमीयत यूथ क्लब बनारस के उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद सालेह साहब ने आए हुए मेहमानों का शुक्रिया अदा किया।
आज के समारोह में उपरोक्त व्यक्तियों के अतिरिक्त हाजी सफीउर्रहमान रहमान साहब अध्यक्ष जमीयत उलमा उत्तरी बनारस मौलाना अजीमुद्दीन ताहिर शम्स हाजी खुर्शीद मुअज्जम आरिफ बेलाल अहमद और गुलिस्तां स्कूल के अध्यापकों की गरिमामई उपस्थिति रही।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks