भांडई स्टेशन के पास पातालकोट एक्सप्रेस में आग लग गई

आगरा के भांडई रेलवे स्टेशन के पास पातालकोट एक्सप्रेस में आग लगने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि ट्रेन आगरा से झांसी की ओर जा रही थी. तभी अज्ञात कारणों से दो बोगियां आग की चपेट में गईं. आग लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई. कुछ यात्रियों ने खिड़की से कूदकर जान बचाई.

घटना बुधवार दोपहर की है. जहां भांडई स्टेशन के पास पातालकोट एक्सप्रेस में आग लग गई. आग लगते ही ट्रेन को रोककर सभी यात्रियों को सकुशल उतारने का काम शुरू हुआ. वहीं, फायर ब्रिगेड की टीम को तत्काल बुला लिया गया. गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. हालांकि, कुछ यात्रियों के झुलसने की खबर है. फिलहाल, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks