शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान

शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-4 के तहत कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों की “शक्ति दीदी” द्वारा अभियान के अन्तर्गत अपने-अपने बीट क्षेत्र में भ्रमण/ चौपाल लगाकर बालिकाओं/महिलाओं को महिला सुरक्षा सम्बन्धी निम्न बिंदुओं पर सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच, नशा मुक्ति, साइबर अपराधों, घरेलू हिंसा व शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।

महिलाओं/बालिकाओं को शासन/यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे वुमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर अपराध-1930, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया जा रहा है। शक्ति दीदी कार्यक्रम के अंतर्गत महिला पुलिस टीम के द्वारा बालिकाओं को बताया जा रहा है कि कभी भी आवश्यकता पड़ने पर सम्बन्धित थाना/शक्ति दीदी स्क्वाड व उ0प्र0 पुलिस द्वारा संचालित महिलाओं/बालिकाओं हेतु चलाये जा रहे नम्बरों पर बेझिझक कॉल करना चाहिए। महिलाओं एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढ़ाया गया एवं महिला अधिकारों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया साथ ही सभी बालिकाओं/महिलाओं को बताया गया कि सभी थानों में महिलाओ की सुरक्षा/सहायता हेतु महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है, जहां पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है तथा समय से उनका निस्तारण कराया जाता है। हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने के लिये प्रेरित किया गया।


इसी क्रम में थाना बहेड़ी पर मिशन शक्ति फेज-4 अभियान के अन्तर्गत महिला रिपोर्ट पुलिस चौकी पर पिंक बूथ बनाया गया हैं। जिसमें मिशन शक्ति फेज-4 के तहत बालिकाओं, महिलाओं व छात्राओं को नारी सुरक्षा व सम्मान, साइबर संबंधित हेल्प लाइन नंबर 1930, विमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, मुख्य मंत्री हेल्प लाइन 1076, महिला हेल्पलाइन 181, स्वास्थ्य सेवा 108, एंबुलेंस सेवा 102, आपातकालीन सेवा 112, साइबर अपराध 155260 और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण योजना, आजीविका मिशन योजना, सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन, बैंकिंग कोर्सपोनडेंट सखी, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks