
एटा ! मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में आज दशहरा के पर्व पर भी स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जिले में बढ रही झौलाछाप चिकित्सकों की अमर बेल को छांटने के उद्देश्य से तहसील अलीगंज के सराय रोड पर डा. म्रत्युजंय विश्वास के बंगाली क्लीनिक को जहां सील किया है तो वहीं सराय रोड पर ही दूसरे बंगाली झौलाछाप चिकित्सक एन.के. विश्वास सहित बिथरा भट्टे के निकट फर्जी तरीके से संचालित पांच बैड के जे.एस.हैल्थकेयर हॉस्पीटल को नोटिस तामील कराया है ! अवैध चिकित्सा व्यवसाय के नोडल डिप्टी सीएमओ डा. सर्वेश कुमार ने बताया कि सील किऐ गऐ बंगाली क्लीनिक के सन्दर्भ में क्षेत्रिय जागरूक लोगों द्वारा जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिहं को भी शिकायतें प्रेषित की गयी थी ! डा. सर्वेश कुमार ने आगे बताया कि समूचे जिले में बडे स्तर पर झौलाछाप डाक्टरों के विरूद्द चरणबद्द तरीके से कार्यवाही की जा रही है !