महिला बीट एवं महिला हेल्प डेस्क) के माध्यम से जनपद में विभिन्न स्थानों पर संचालित कराये गये प्रोग्राम,

जनपद-कासगंज

उत्तर-प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा,सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज- 4 (दिनांक 14.10.2023 से दिनांक 24.10.2023 तक) के तहत कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु शक्ति दीदी (महिला बीट एवं महिला हेल्प डेस्क) के माध्यम से जनपद में विभिन्न स्थानों पर संचालित कराये गये प्रोग्राम,

कृपया अवगत कराना है कि प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा,सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे,

विशेष अभियान मिशन शक्ति फेज 4 (दिनांक 14.10.2023 से दिनांक 24.10.2023 तक) के तहत आज दिनांक 22.10.2023 को,

कासगंज पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में शक्ति दीदी (महिला बीट तथा महिला हेल्प डेस्क) के माध्यम से जनपद के समस्त,

थाना क्षेत्रान्तर्गत आबादी वाले क्षेत्रों, बाजारों,भीड़भाड़ वाले इलाकों,मेलों एवं गांव में पहुंचकर बालिकाओं/छात्राओं को महिला उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी अधिकारों एवं महिला उत्पीड़न के संबंध में पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के बारे में जागरूक किया गया तथा,

प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण हेतु चलायी जा रही विभिन्न योजनाओ मुख्यमंत्री सुमंगला योजना निराश्रित महिला पेंशन योजना उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बैकिंग कॉरस्पोडेंट सखी,

मुख्यमत्री सामुहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना व राष्ट्रीय पोषण मिशन के संबंध मे विस्तृत जानकारी दी गयी, साथ ही किसी भी अप्रिय घटना के बारे में संदेह होने पर निम्न नंबरों पर तत्काल थाना पुलिस को सूचित करने के बारे में जागरूक किया गया,

112 पुलिस आपातकालीन सेवा
1076 मा० मुख्यमंत्री हेल्पलाइन
1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन
1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन
102 स्वास्थ सेवा
108 एंबुलेंस सेवा
1098 चाइल्ड हेल्प लाइन

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks