
एमपी में विपक्ष कांग्रेस/समाजवादी पार्टी के बीच एमपी में शुरू हुई तू तू-मैं मैं को रोकने और भाजपा के विरुद्ध विपक्षी एकजुटता को पुनः कायम करने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने एमपी में प्रभावी हस्तक्षेप करना शुरू कर दिया है। राजनीतिक नफा नुकसान को समझते हुए दोनों पक्षों की तरफ से राहुल अखिलेश को एक करने की पहल प्रियंका गांधी कैम्प ने विगत तीन दिनों में की है। राहुल गांधी की तरफ से समझोता पहल को आगे बढ़ाने के लिए रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे ने वाया रामगोपाल यादव समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से बात की है। भोपाल दिल्ली के जानकारों के अनुसार मप्र में दोनों पार्टियों के बीच एमपी विधानसभा चुनाव को लेकर 8-10 सीटों पर गठबंधन हो जायगा। एमपी में कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री चेहरा कमलनाथ द्वारा अखिलेश….वखिलेश कौन की मीडिया में टिप्पणी बाद समाजवादी पार्टी की तरफ से कांग्रेस नेताओं को जबान से बराबरी करना शुरू करने बाद भाजपा विरोधी वोटों में टूटन की खबरों बाद चिंता बढ़ी और प्रियंका राहुल खरगे ने अखिलेश-रामगोपाल से बातचीत करने और एमपी में चुनावी समझोता दोबारा करने का मन बनाना पड़ा है।